देश के लिए कांग्रेस पार्टी ने दी कुर्बानी : मुनेश्वर
लातेहार : जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव के अध्यक्ष
लातेहार : जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव के अध्यक्षता में पार्टी के संस्थापक एओ ह्यूम के चित्र पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए कुर्बानी दी है। कांग्रेस ने जो कुर्बानी दी है वह किसी भी पार्टी ने नहीं दी है। कांग्रेस ने देश को एक दिशा दी है। लातेहार जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष लाल मनोज नाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना 1885 में की गई। उस समय से लेकर आज तक कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानियां देकर सेवा की है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सचिदानंद पाडेय ने कहा कि कांग्रेस की देश की आजादी दिलाई में अहम भूमिका है। वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेन्द्र भारती ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास अद्वितीय है। कांग्रेस अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गंझू ने कहा कि कांग्रेस देश में सभी वर्गों के हित में स्थापना से लेकर आजतक कार्य किया है। इस मौके पर लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष साजन कुमार , कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष छोटेलाल प्रसाद,लातेहार जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद,जिला कांग्रेस के अख्तर अंसारी, लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शम्भु यादव, मनिका नंदकिशोर यादव, हेरहंज लाडले खान, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र उरांव, सुनील प्रसाद,अरुण यादव, नागेश्वर गंझू, बिनोद प्रसाद, जहीरुद्दीन अंसारी, व वीरेन्द्र उरांव समेत कई लोग मौजूद थे।