Move to Jagran APP

संगठित अपराध है बाल शोषण : आरती

चंदवा, लातेहार : मुक्ति कारवां के निदेशक सह बाल अधिकार कार्यकर्ता नोबेल शांति पुरस्कार स

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 06:26 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 06:26 PM (IST)
संगठित अपराध है बाल शोषण : आरती
संगठित अपराध है बाल शोषण : आरती

चंदवा, लातेहार : मुक्ति कारवां के निदेशक सह बाल अधिकार कार्यकर्ता नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के निर्देश पर सोमवार को चंदवा प्रखंड के बारी गांव स्थित मिडिल स्कूल, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय लातेहार व जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार में मुक्ति कारवां भारत जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड राज्य बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग अध्यक्ष आरती कुजुर व पूर्व बाल श्रम आयोग अध्यक्ष शान्ति किण्डो ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुजूर ने कहा कि बाल शोषण मानवता पर कलंक व संगठित अपराध है। इसे खत्म कर ही सभी बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के बाल विकास मंत्रालय के द्वारा इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण पर विराम लगाना है। पूर्व बाल श्रम आयोग अध्यक्ष शान्ति किण्डो ने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कहा कि बच्चों के साथ हुए दु‌र्व्यवहार का असर उनके जीवन पर पड़ता है। कई बच्चे तो जीवन भर इसका दंश झेलते रहते हैं। ऐसे में आवश्यक है कि उनके साथ होनेवाले इस शोषण को रोका जाए। अभिभावक उनकी उपेक्षा की बजाय उनके साथ दोस्ताना संबंध बनाते उनकी समस्याओं के निराकरण के प्रति ध्यान दें। एसडीएम जयप्रकाश झा ने कहा कि यह एक कानूनी अपराध है। बच्चों को बेचने वाले, मालिक, दलाल या मां-बाप को आईपीसी की धारा 370 एवं 370(ए) के तहत 7 से 10 वर्ष तक की सजा हो सकती है। जुर्माना भी लगाया जा सकता है। किसी के द्वारा बच्चों के साथ दु‌र्व्यवहार की जानकारी पर बच्चों को हौसला देते उसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं। मुक्ति कारवां भारत जोड़ो अभियान जिला समन्वयक अरविन्द तिवारी ने कहा कि अभिभावक बच्चों को डिप्रेशन से बचाएं। उपस्थित लोगों को इसे जड़ से मिटाएं व बच्चों को अधिकार दिलाने का संकल्प दिलाया गया। बाल दु‌र्व्यवहार के संबंध में जानकारी देने के लिए चाइल्ड लाइन 1098, पुलिस 100 और बचपन बचाओ आंदोलन के हेल्पलाइन 1800102722 की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मंच संचालन वैदिक सोसाइटी के सचिव चंद्रशेखर ¨सह ने किया। इस मौके पर जिप सदस्य सरोज देवी, शत्रुध्न सिन्हा, अर्जुन कुमार, आलोक उपाध्याय, लाल जन्मजय नाथ शाहदेव, अर्चना कुमारी, वन जीवन ग्रामीण विकास समिती सचिव महेन्द्र ¨सह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार ¨सहा, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बीके मंडल, जिला श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी अनील रंजन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। नाटक के माध्यम से किया जागरूक :

मुक्ति कारवां भारत जोड़ो अभियान के तहत नाटक मंडली के द्वारा नाटक प्रस्तुत कर बाल संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही इससे बचाव पर और अत्याचार पर पुलिस या हेल्प लाईन को सूचना देने की बात कही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.