वैन पलटने से व्यवसायी की मौत
मनिका : मनिका थाना क्षेत्र के बकोरिया के एनएच-75 में बुधवार की रात एक पिकअप वैन पलटने से ए
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 06:02 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 06:02 PM (IST)
मनिका : मनिका थाना क्षेत्र के बकोरिया के एनएच-75 में बुधवार की रात एक पिकअप वैन पलटने से एक व्यवसायी की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुर्गी व्यवसायी अखिलेश कुमार मनिका निवासी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार पलामू से लौटने के क्रम में मनिका थाना क्षेत्र के बकोरिया के पास यह हादसा हुआ। मृतक अपने व्यवसाय के सिलसिले में पलामू के सतबरवा से लौट रहे थे। इसी दौरान बकोरिया गांव के पास एनएच 75 पर तेज रफ्तार के कारण गाड़ी पलट गई। जिसमें अखिलेश बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें मनिका अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें