Move to Jagran APP

दो फरवरी को चंदवा में भाजपा की होगी बड़ी सभा

चंदवा : लोकसभा चुनाव व आगामी दो फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह के संभावित चंदवा आ

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 10:22 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 10:22 PM (IST)
दो फरवरी को चंदवा में भाजपा की होगी बड़ी सभा
दो फरवरी को चंदवा में भाजपा की होगी बड़ी सभा

चंदवा : लोकसभा चुनाव व आगामी दो फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह के संभावित चंदवा आगमन को लेकर जिलाध्यक्ष लाल अमित प्रताप नाथ शाहदेव के आवास परिसर में एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष आदित साहू ने की। बैठक में मौजूद वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते कहा कि विगत चार सालों में भाजपा ने विकास को नया आयाम दिया है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है। देश के सर्वांगीण विकास की सोच रखने वाली पार्टी के लिए सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को मेहनत करने की जरूरत है। उक्त तिथि को भाजपा के तीन लोकसभा क्षेत्र के 6 जिलों के कार्यकर्ताओं का महाजुटान होगा। कुसुमटोली से सटे देवीमंडप स्थित मोदी मैदान में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें करीब 15 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा इस बावत सभी छह जिलाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, संगठन मंत्री धर्मपाल ¨सह, लोकसभा क्षेत्र के सभी सांसद एवं सभी विधायकों के मुख्य रूप से शामिल होने की बात बताई गई। मौके पर पलामू सांसद बीडी राम, विधायक राधा कृष्ण किशोर, सत्येंद्र नाथ तिवारी, जयप्रकाश भोक्ता हरेकृष्णा ¨सह, भाजपा प्रवक्ता लाल प्रतुल नाथ शाहदेव, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, प्रदेश मंत्री मनोज ¨सह, लाल कौशल नाथ शाहदेव, राजकुमार पाठक, जयवर्धन ¨सह, कामेश्वर भोक्ता समेत कई लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.