भाजपा कर रही शोषण, कांग्रेस करेगी विकास : ठाकुर
महुआडांड़ : स्थानीय जिला परिषद डाक बंगला में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग
महुआडांड़ : स्थानीय जिला परिषद डाक बंगला में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की बैठक हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सह चतरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से प्रबल दावेदार डॉ. सीके. ठाकुर ने कहा कि रघुवर व मोदी सरकार बढ़ चढ़कर हमारा शोषण कर रही है। आज अंग्रेजों के शासनकाल के जैसी ही पूरे देश में स्थिति बन गई है। आज फिर से नरेंद्र मोदी के रूप में ईस्ट इंडिया कंपनी के जैसी ही कंपनी रिलायंस कंपनी, अदानी कंपनी जैसे 11 कंपनी का संयुक्त समुह अमित शाह को बढ़ावा देकर इस ¨हदुस्तान में फिर से हमें गुलामी की जंजीर में जकड़ने जा रही है। डा. सी. के. ठाकुर ने आगे कहा कि नोटबंदी की जानकारी भाजपा नेताओं को पूर्व में ही दे दी गई थी जिससे कि वह लोग समय रहते अपना नोट बदल सके, जमीन खरीद सके। वही नोटबंदी के माध्यम से विपक्षी पार्टियों को समाप्त करने की उनकी योजना थी। जो कार गार नहीं हो सकी। नोटबंदी के कारण आज कई कंपनियां व फैक्ट्री पूरी तरह से बंद हो गई है। डॉ. सीके ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे तो भाजपा के लोग नंग- धड़ंग प्रदर्शन करने आए थे। आज भाजपा के शासनकाल में पेट्रोल की कीमत में बेताहासा वृद्धि हो रही है, तो आज इनका विरोध कहां चला गया। डॉ. सीके ठाकुर ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आ रही है, चुनाव के समय भाजपा पार्टी के नेता ¨हदू मुस्लिम सिख इसाई को लड़ाने का षड्यंत्र रचेंगे। सो आप सतर्क रहिएगा। उनके बहकावे में मत आइएगा।
बैठक में उपस्थित लोगों को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विश्वनाथ प्रसाद, कांग्रेस युवा नेता अजीत पाल कुजूर, कांग्रेस महुआडांड़ प्रखण्ड अध्यक्ष बालमुकुंद नायक, ओबीसी सेल के लातेहार जिला अध्यक्ष सह राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश सचिव दिलीप कुमार ठाकुर, मनिका के मुरारी ठाकुर, लोहरदगा के जिला कांग्रेस सचिव दीपक ठाकुर आदि ने संबोधित कर अपने विचार रखे। सभा का संचालन कांग्रेस महुआडांड़ प्रखण्ड अध्यक्ष बालमुकुंद नायक ने किया। बैठक उपरांत चतरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से प्रबल दावेदार डा. सी. के. ठाकुर ने राष्ट्रीय नाई महासभा की बैठक में भी भाग लिया साथ ही महुआडांड़ में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मुलाकात कर लोगों को कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की।