भाजपा की सरकार उद्योगपति की सरकार : रामचंद्र
बरवाडीह : लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजद का पंचायत स्तरीय कार्यक्रम चलो पंचायत की ओर का
बरवाडीह : लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजद का पंचायत स्तरीय कार्यक्रम चलो पंचायत की ओर का आयोजन रविवार को बरवाडीह प्रखंड के मोरवाई में किया गया। जहां कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में मनिका के पूर्व विधायक रामचन्द्र ¨सह, प्रदेश महासचिव अजय चन्द्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवींद्र राम और अनिल ¨सह ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष नसीम अंसारी ने की। कार्यक्रम के दौरान मौजूद पंचायत के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सबोधित करते हुए राजद के पूर्व विधायक रामचन्द्र ¨सह ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने सिर्फ अपने पूरे कार्यकाल में उद्योगपति के लिए काम किया है। भाजपा उद्योगपतियों की सरकार है। उनको फायदा देने के लिए आम जनता का शोषण किया जा रहा है। राजद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य र¨वद्र राम ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ अब जनता को एकजुट हो कर देश को लूटने और जात धर्म के नाम पर तोड़ने वाली भाजपा सरकार का पोल खोलते हुए करारा जबाब देना होगा। प्रदेश महासचिव अजय कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि भाजपा की सरकार अमीरों की सरकार है। भाजपा की सरकार में गरीबों की कोई जगह नही है। इस दौरान राजद के प्रदेश कमेटी के साथ- साथ जिला और प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों ने चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम में अपने अपने विचारों को रखा गया। इस मौके पर सुरेश यादव, पूर्व उप प्रमुख अजय यादव, अवधेश मेहरा ,सुदामा राम, संजय ¨सह, विजय यादव, हदीस अंसारी, शहीद अंसारी, अनिल ¨सह, अनिल कुमार, रवि कुमार, राजू राम, सुरेश ¨सह समेत काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं मौजूद थे।