मनिका दोमुहान नदी के पुल का बीम धंसा
मनिका : रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर स्थित दोमुहान पुल सोमवार को क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के क्षतिग
मनिका : रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर स्थित दोमुहान पुल सोमवार को क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर मनिका विधायक हरिकृष्ण ¨सह व उपायुक्त राजीव कुमार दोनों ने स्थल का जायजा लिया। उपायुक्त ने स्थल का निरीक्षण करते हुए तुरंत वाहनों का परिचालन बंद कराया है। उपायुक्त ने वाहनों के परिचालन में परिवर्तन करते हुए रांची से आने वाले वाहन को चंदवा से एनएच 99 होते हुए मेदिनीनगर एवं मेदिनीनगर से आने वाले वाहन को मनिका चौक से मुड़कर हेरहंज होते हुए रांची भेजने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही एनएच के ईई को फोन कर पुल का जायजा लेने का निर्देश दिया है। जिसपर एनएच के अधिकारी रांची से पहुंच कर पुल का निरीक्षण कर आवागमन के लिए रास्ता बनाने की कवायद शुरू कर दिए।