बाबा साहब के जीवनी को करें आत्मसात
लातेहार जिला मुख्यालय के सरस्वती विद्या मंदिर बाजकुम में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर क
लातेहार : जिला मुख्यालय के सरस्वती विद्या मंदिर बाजकुम में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गई। इससे पूर्व विद्यालय के शिक्षक व छात्रों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके रास्ते में चलने का संकल्प लिया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शंभू कुमार सिंह ने कहा की डॉ. अंबेडकर ने विभिन्न जातियों के प्रति समरसता का ज्ञान देने का काम किया है। डॉ. भीम राव के जीवनी प्रकाश डालते हुए उनके इस उपदेश को आत्मसात करने की बात कही। इस दौरान विद्यालय में संवैधानिक विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता किया गया। इस मौके पर नागेंद्र प्रसाद, संजीव प्रसाद, आलोक रंजन, श्वेता रानी ,लोकेश उपाध्याय ,श्यामली राय, पुष्पा कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे।
=========
चंदवा में याद किए गए संविधान निर्माता
चंदवा : इधर चंदवा में भी डॉ. भीमराव अंबेडकर याद किए गए। अध्यक्षता करते हुए असगर खान समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। भारतीय संविधान के निर्माण में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। मौके पर श्रीराम शर्मा, धनेश्वर सिंह, दामोदर उपाध्याय, निर्मल भारती, अरूण भारती, साजिद खान, छटन राम, अमर वर्मा, तौसीफ खान, संदीप टोपनो, हातिम अंसारी, विजय दुबे, इस्ताक खान, कैलाश दुबे, राजु कुमार गुप्ता, धनंजय जायसवाल, नान्हु गंझू, बजरंगी सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
=========
बालूमाथ में मनी 128वीं जयंती
बालूमाथ : बालूमाथ बेसिक स्कूल परिसर में रविवार को अंबेडकर समिति बालूमाथ की ओर से भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की 128 वी जयंती मनाया गया। इस अवसर पर प्रदीप गंझु, बाल्केश्वर राम, सत्येन्द्र राम,मो जुबैर, मनोज यादव, समशुल खान, सुरेन्द्र प्रसाद, गोपाल राम, रामकुमार भुइयां, विनोद तुरी, निरंजन कुमार, सागर राम, कुलेश्वर राम, धनुष्धारी गंझु, संजय राम, रवी रजक, शिव कुमार राम, अमित कुमार तुरी, श्याम शुन्दर यादव, प्रभात मिज, तपेश्वर साहु, अशोक पासवान, सुरेश उरांव, शमशुल खान समेत सैकड़ो महिला पुरूष उपस्थित थे।
=============
अंबेडकर के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प
संवाद सूत्र, मनिका : अंबेडकर चौक मनिका में बाबा साहब के जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पूर्व स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। साथ ही अंबेडकर के बताए मार्गों पर चलने का सामूहिक रूप से संकल्प लिया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, सुरेंद्र पासवान, विश्वनाथ पासवान, सबिता दास, संदीप पासवान, संतु कुमार, कृष्णा सिंह, रिगा देवी, द्वारिका राम, रमेश पासवान, संतोष राम, समोधी यादव, पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह, दरोगी यादव, जितेंद्र यादव व बली यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।