लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार करना ¨नदनीय
लातेहार : पारा शिक्षक व मीडिया कर्मियों पर लाठी चार्ज होने पर शनिवार को कांग्रेस कार्याल
लातेहार : पारा शिक्षक व मीडिया कर्मियों पर लाठी चार्ज होने पर शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में यूथ कांग्रेस की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। झारखंड प्रदेश महासचिव सह लातेहार प्रभारी अमर यादव ने कहा कि भगवान बिरसा की जयंती पर पारा शिक्षक व मीडिया कर्मियों पर सरकार के इशारे पर लाठी बरसाना काफी ¨नदनीय है। रघुवर दास की सरकार घमंडी एवं अहंकारी सरकार है। वर्तमान सांसद पूंजीपतियों के गोद में बैठकर देश विदेश घूमने में व्यस्त हैं। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा की निरंकुश सरकार को उखाड़ फेकेंगे। कांग्रेस यूथ के जिला अध्यक्ष अफताब आलम ने कहा कि भाजपा की रघुवर सरकार जनहित के मुद्दों का कत्ल करना चाहती है। लातेहार जिला में प्रखंड कमेटी पंचायत कमेटी एवं बूथ कमेटी बनाकर जल्दी संगठन के माध्यम से जिला और प्रखंड में सरकार की जन विरोधी योजनाओं को उजागर करने का काम करेगी। सरकार के खिलाफ सड़क से सदर तक आंदोलन किया जाएगा। लातेहार कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष साजन कुमार ने कहा कि भाजपा की सरकार ने भगवान बिरसा के जयंती पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार करना काफी ¨नदनीय है। प्रेसवार्ता को जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, कांग्रेस पार्टी लातेहार प्रखंड के अध्यक्ष शंभू यादव, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार व राजू ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर मदद किया जाएगा। साथ ही मनिका विधान सभा के विधायक विकास करने में पूरी तरह असफल हुए हैं। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष ¨टकू बाबू, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सचिदानंद पांडेय, विधानसभा महासचिव संतोष रजक,चंदन कुमार चंद्रवंशी ,सूरज कुमार, सत्यजीत कुमार ,महेंद्र प्रसाद, उपेंद्र पासवान ,डब्लू पाठक ,कुलदीप उराव शमशाद अंसारी , इमाम जान, दीकदार ¨सह, कमेंद्र ¨सह,फूलचंद ¨सह, फुनु भुईया, मनोज, नरेश ¨सह, चौठ ¨सह आदि लोग मौजूद थे।