मनिका में 33 सौ लोगों को मिलेगा कंबल
संवाद सूत्र मनिका मनिका प्रखंड में 33 सौ गरीब परिवार को कंबल मिलेगा। सरकार के कल्याण ि
संवाद सूत्र, मनिका : मनिका प्रखंड में 33 सौ गरीब परिवार को कंबल मिलेगा। सरकार के कल्याण विभाग ने प्रखंड कार्यालय को कंबल मुहैया करा दिया है। विधायक हरिकृष्ण सिंह ने बताया कि हमारी सरकार गरीबों को कंबल मुहैया कराने के लिए सर्दी से पूर्व व्यवस्था करा दी है। उन्होंने कहा कि सर्दी आरंभ हुई है। बहुत जल्द कंबल का वितरण शुरू करा दिया जाएगा। मौके पर बीडीओ नंद कुमार राम ने कंबल की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने वेट मशीन पर कंबल का वजन लिया। मौके पर उन्होंने नमूना के तहत पांच छह कंबल का वजन लिया। उन्होंने बताया कि मनिका प्रखंड के लिए 3 हजार 3 सौ कंबल की व्यवस्था झारखंड सरकार के कल्याण विभाग ने उपलब्ध कराया है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द पंचायत वार कंबल का वितरण आरंभ करा दिया जाएगा।