भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की मनी 25 वीं पुण्यतिथि
संवाद सूत्र बरवाडीह (लातेहार) जिले में बरवाडीह के पूर्व भाजपा अध्यक्ष स्व. विजय बहादुर सिंह
संवाद सूत्र, बरवाडीह (लातेहार) : जिले में बरवाडीह के पूर्व भाजपा अध्यक्ष स्व. विजय बहादुर सिंह की 25 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनके कस्तूरबा भवन आवास पर पुण्यतिथि पर स्मरण सभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक विजय घोष के अलावा पुत्र विनय सिंह, पंकज कुमार ,नीरज कुमार ,द्वारिका प्रसाद,भीमानन्द गिरी,दीपू तिवारी,अनिल सिंह समय कई लोगों ने स्व विजय सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। आरएसएस के प्रचारक विजय घोष ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व विजय सिंह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे। वह सामाजिक कार्य से भी जुड़ कर अपनी अलग पहचान भी बना लिए थे। बता दें कि एक नवम्बर 1995 में बेतला मार्ग पर लुटेरों ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी थी। उस समय वह महुआडांड़ से गौ रक्षा कार्यक्रम में शामिल होकर बरवाडीह लौट रहे थे।