स्टोन दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण
चंदवा: एनएच पर गिरा स्टोन दुर्घटना को दस्तक दे रहा है। जानकारी के अनुसार एक ओवरलोड स्टोन चिप्स लदा व
By Edited By: Published: Thu, 19 Jan 2017 06:07 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2017 06:07 PM (IST)
चंदवा: एनएच पर गिरा स्टोन दुर्घटना को दस्तक दे रहा है। जानकारी के अनुसार एक ओवरलोड स्टोन चिप्स लदा वाहन उधर से गुजर रहा था। ओवरलोड होने व उक्त स्थल पर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने के कारण गाड़ी के ऊपर तक लदा स्टोन चिप्स प्रखंड मुख्यालय के सामने एनएच 75 पर गिर पड़ा। एनएच पर स्टोन चिप्स के गिरने के कारण कई स्कूली विद्यार्थी और दो पहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होने से बचे। लोगों ने ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण करने की मांग प्रशासन से की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें