Move to Jagran APP

अकल सिंह ने गौरव के साथ जीना सिखाया : डॉ नीरा

झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र के गुमो बस्ती स्थित राजकीय मध्य विद्यालय का नाम गुमो निवासी स्वतंत्रता सेनानी अकल सिंह के नाम पर गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता उपायुक्त रमेश घोलप व नप अध्यक्ष प्रकाश राम उपस्थित थे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा स्वर्गीय अकल सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 07:45 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 07:45 PM (IST)
अकल सिंह ने गौरव के साथ जीना सिखाया : डॉ नीरा
अकल सिंह ने गौरव के साथ जीना सिखाया : डॉ नीरा

झुमरीतिलैया (कोडरमा) : झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र के गुमो बस्ती स्थित राजकीय मध्य विद्यालय का नाम  गुरुवार को गुमो निवासी स्वतंत्रता सेनानी अकल सिंह के नाम पर किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, उपायुक्त रमेश घोलप, व नप अध्यक्ष प्रकाश राम उपस्थित थे।

loksabha election banner

सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा स्वर्गीय अकल सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, तत्पश्चात सभी अतिथियों द्वारा स्कूल का नामकरण अकल सिंह के नाम पर किया गया। इसके बाद मंच पर उपस्थित अकल सिंह के दोनों पुत्र दामोदर सिंह व केदार सिंह को मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रति शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह उनकी सोच है जिससे स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को सम्मान मिल सके। उन्होंने कहा कि हम अकल सिंह जैसे व्यक्तित्व के ऋणी हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेकर ना केवल हमें आजादी दिलाई बल्कि गर्व के साथ जीने का अधिकार भी दिलाया। वहीं जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि यह राज्य सरकार की बहुत ही नेक पहल है। इससे जहां एक ओर स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान मिलेगा वहीं जिले के हर बच्चे उनके बारे में जान पाएंगे। अब यह गांव उनके नाम से जाना जाएगा। उपायुक्त रमेश घोलप ने कहा कि यह राज्य सरकार की अच्छी पहल है, इससे स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान मिलेगा तथा वे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी बनेंगे। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी शिव नारायण शाह बीडीओ मिथलेश चौधरी, सीओ अशोक राम, नप कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी तथा भाजपा के जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर जोशी, वार्ड पार्षद दिलीप वर्मा, विशाल सिंह उर्फ नीलू सिंह, पार्वती देवी, मो. इशाक दीनानाथ पांडेय शिवशंकर पांडेय के अलावा स्कूल के प्राचार्य शुसंती लकड़ा,मनीष पांडेय, अमित देवी ,पूर्णिमा देवी,स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। देशप्रेम के जज्बे से भरे थे अकल सिंह :

अकल सिंह प्रतिभा के धनी थे। शहर के स्वतंत्रता सेनानी अकल सिंह का जन्म 1 जनवरी 1908 को ग्राम गुमो बस्ती में हुआ था। अकल सिंह बचपन से ही प्रतिभा के धनी थे। उनके अंदर बचपन से ही देश सेवा करने का विचार मन में आता रहता था। युवा अवस्था में ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संपर्क में आ गए थे। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन  में कूद पड़े थे। आंदोलन के दौरान उन्हें हजारीबाग जेल में सजा काटनी पड़ी। चार साल सजा काटने के बाद उन्हें 10 अप्रैल 1946 को जेल से छोड़ा गया। 10 जनवरी 2014 को वे दुनिया से विदा हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.