छह माह में सभी वार्डो में बिछेगी पाइप लाइन : नप अध्यक्ष
झुमरीतिलैया (कोडरमा): शहर के विभिन्न इलाकों में गर्मी की वजह से कुएं एवं हैंडपंप सूखने लगे हैं। कई
झुमरीतिलैया (कोडरमा): शहर के विभिन्न इलाकों में गर्मी की वजह से कुएं एवं हैंडपंप सूखने लगे हैं। कई इलाकों में पेयजल की भारी किल्लत हो गई है। जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन नहीं की गई है वहां पाइप लाइन बिछाने को लेकर महिलाएं भी मुखर हो रही है। गुरुवार को महिलाएं झुमरीतिलैया नगर पर्षद कार्यालय पहुंचीं। वहां नप अध्यक्ष प्रकाश राम से मिलकर पेयजल की समस्याएं रखीं।
इस दौरान ताराटांड़ की चंदा देवी, ¨रकी कुमारी, नीतू कुमारी, कलावती देवी, उषा देवी, रेखा देवी, रमा देवी, मीना देवी ने पाइप लाइन बिछाने की मांग की। इस पर नप अध्यक्ष प्रकाश राम ने कहा कि 5 से 6 महीने में शहर के जिन वार्डों में पाइप लाइन नहीं बिछा है वहां बिछा दिया जाएगा। इसके लिए सर्वे का कार्य किया गया है। 105 क्षेत्र में नया पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
वहीं दूसरी ओर इंदरवा बस्ती की रेखा देवी, कंचन देवी, बसंती देवी भी नप अध्यक्ष से मिली और पानी की समस्या को रखी। उन्होंने कहा कि इलाके में एक-दो जगहों पर हैंडपंप में ताला लगाकर रखा जाता है जिससे पानी लेने में असुविधा हो रही है। इस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि वैसे लोगों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर शहर के विशुनपुर रोड इलाके में भी पानी की समस्या बढ़ गई है। स्थानीय निवासी ब्यूटी ¨सह ने नप अध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी से इलाके में टैंकर से पेयजलापूर्ति करने की मांग की है। इसके अलावा कई अन्य वार्डों में भी पानी की समस्या विकराल रूप ले रही है। पीएचईडी के द्वारा भी शहर के अलग-अलग इलाकों में एक-दो दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति हो रही है। कई जगह मोटर लगने की वजह से भी पानी नहीं मिल पा रहा है।