Move to Jagran APP

विकास राणा बने प्रदेश विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष

विश्वकर्मा समाज प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक रविवार को कोडरमा स्थित वर्णवाल सेवा सदन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने किया। उक्त बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से विकास राणा को पुन झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 08:15 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 08:15 PM (IST)
विकास राणा बने प्रदेश विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष
विकास राणा बने प्रदेश विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष

कोडरमा: विश्वकर्मा समाज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को वर्णवाल सेवा सदन में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने किया। उक्त बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से विकास राणा को पुन: झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, महासचिव संतन शर्मा, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, भुनेश्वर राणा, कोषाध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा चुने गए। इसके उपरांत पदाधिकारियों ने विश्वकर्मा समाज को झारखंड का नंबर एक समाज बनाने की शपथ ली। मौके पर कोडरमा जिलाध्यक्ष सुभाष राणा, महासचिव सुखदेव राणा, कोषाध्यक्ष रामदेव विश्वकर्मा, हजारीबाग जिलाध्यक्ष डीके राणा, जमशेदपुर से अरूण कुमार ठाकुर, बोकारो से रामलखन मिस्त्री, वीपी शर्मा, धनबाद जिलाध्यक्ष भगवान दास, चतरा जिलाध्यक्ष डोमन राणा, गोड्डा जिलाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, रांची जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, विनोद राणा, अधिवक्ता भुनेशवर राणा, रामेश्वर राणा, रामदेव शर्मा, लालजी राणा, लखन लाल शर्मा, प्रोफेशर कैलाश राणा, गजाधर राणा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.