Move to Jagran APP

प्रशिक्षण से होते है सशक्त : इस्लामुल हक

सिमडेगा: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में पंचायती राज संस्थाओं की च

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 09:55 PM (IST)Updated: Fri, 16 Mar 2018 09:55 PM (IST)
प्रशिक्षण से होते है सशक्त : इस्लामुल हक
प्रशिक्षण से होते है सशक्त : इस्लामुल हक

सिमडेगा: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में पंचायती राज संस्थाओं की चुनी हुई महिला जन प्रतिनिधियों तीनदिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ शुक्रवार को शहर के सामटोली स्थित विकास केन्द्र में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इस्लामुल हक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

loksabha election banner

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता ने जनप्रतिनिधियों को इस विश्वास के साथ आपको चुना है कि आम उनके समस्याओं का निराकरण करेंगे। इसके लिए सबसे पहले महिला जनप्रतिनिधियों को सभी बिन्दुओं पर जानकारी देकर सशक्त बनाया जाना है। उन्होंने कहा कि महिला जनप्रतिनिधि को जब योजनाओं के विभाग, पदाधिकारियों के द्वारा किए जाने वाले कार्य आदि की जानकारी होगी तो जनता की समस्याओं को दूर करने में सहजता मिलेगी। साथ ही बताया कि राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान, नई दिल्ली तथा राज्य संसाधन केंद्र, आद्री, रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उक्त प्रशिक्षण में योजना, पदाधिकारी व विभाग से जुड़ी सभी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

राज्य संसाधन केंद्र, आद्री, रांची के कार्यक्रम समन्वयक तथा दक्ष प्रशिक्षक श्री रामचंद्र ¨सह ने बताया कि दक्षता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायती राज की निर्वाचित महिला जन प्रतिनिधियों को पंचायती राज संस्थान के कामकाज को प्रभावी संचालन हेतु दक्ष एवं कुशल बनाना है।

वही मास्टर ट्रेनर श्रीभय भंजन महतो ने महिला सशक्तिकरण पर कहा कि प्राकृतिक रूप से महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा मजबूत होती हैं।

मौके पर सिमडेगा, बोलबा, केरसई, बांसजोर, कुरडेग, पाकरटांड़, कोलेबिरा तथा ठेठेईटांगर की महिला जन प्रतिनिधि रेखा ¨मज, माधुरी देवी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.