Move to Jagran APP

तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता की जय

जयनगर (कोडरमा): भारतीय जनता युवा मोर्चा परसाबाद मंडल के तत्वावधान में शनिवार को तिरंगा या˜

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 06:19 PM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 06:19 PM (IST)
तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता की जय

जयनगर (कोडरमा): भारतीय जनता युवा मोर्चा परसाबाद मंडल के तत्वावधान में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को विधायक सह आवास बोर्ड अध्यक्ष प्रो जानकी यादव ने भाजयुमो के जिला अध्यक्ष राजेश ¨सह और परसाबाद मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव के हाथों में तिरंगा सौंपकर यात्रा की शुरुआत की। मौके पर उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है भारत को फिर से विश्वगुरू बनाना और देश को स्वच्छ बनाना। तिरंगा यात्रा प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर जयनगर मुख्य मार्ग होते हुए परसाबाद पहुंचकर समाप्त हो गई। तिरंगा यात्रा में दर्जनों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल से सवार होकर भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि के नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो के परसाबाद मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने किया। मौके पर राजकुमार नायक, प्रमुख जयप्रकाश राम, बीससूत्री अध्यक्ष वीरेंद्र मोदी, महामंत्री मुकेश यादव, विनोद यादव, गजेंद्र साव, महावीर यादव, विवेक गुप्ता, मणिलाल पांडेय, ओमप्रकाश यादव, श्रीकांत यादव, मुखिया लाखपत यादव, हिन्दकिशोर राम, सुखदेव यादव, श्यामसुंदर यादव आदि कई कार्यकर्ता शामिल थे।

loksabha election banner

भाजयुमो जयनगर मंडल की बैठक संपन्न

जयनगर: प्रखंड के हीरोडीह में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सह युवा मोर्चा के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अमित कुमार यादव, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश ¨सह, विधानसभा प्रभारी राजेंद्र यादव उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का नारा दिया और 1947 में हम आजाद हुए। वह देशवासियों का एक संकल्प था। यही संकल्प नया भारत निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है, ताकि हम 2022 तक नया भारत गढ़ सकें। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो के जयनगर मंडल अध्यक्ष संजय साव ने की, जबकि संचालन महामंत्री इरफान खान ने किया। बैठक के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई जो हीरोडीह, कटहाडीह, जयनगर होते हुए पिपचो चौक पर पहुंचकर समाप्त हो गई। तिरंगा यात्रा को पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने रवाना किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के आह्वान को अंजाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मौके पर बासुदेव धोबी, भाजपा जयनगर मंडल के अध्यक्ष सुधीर ¨सह, यमुना यादव, गो¨वद यादव, दिनेश चौधरी, सुभाष यादव, राजेंद्र राम, विजय यादव, चंद्रदेव यादव, संजय चौधरी, रंजीत यादव, मुरली यादव, उमाशंकर यादव, बैजनाथ यादव, रामदेव मोदी आदि कई कार्यकर्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.