पिपचो में 19 को निकलेगी तिरंगा यात्रा
जयनगर (कोडरमा): प्रखंड के पिपचो में 19 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा में
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Aug 2017 06:06 PM (IST)Updated: Wed, 16 Aug 2017 06:06 PM (IST)
जयनगर (कोडरमा): प्रखंड के पिपचो में 19 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील साहु, विधायक सह आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी यादव, जिला युवा प्रभारी पवन पांडेय भी शामिल होंगे। यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के परसाबाद मंडल के महामंत्री मुकेश यादव ने दी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा यात्रा में भाग लेने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें