Move to Jagran APP

संगठन में असीम शक्ति होती है: मिष्टकार

संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) झुमरीतिलैया ब्लॉक रोड स्थित शिवतारा सरस्वती विद्या म

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 08:03 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:08 AM (IST)
संगठन में असीम शक्ति होती है: मिष्टकार
संगठन में असीम शक्ति होती है: मिष्टकार

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): झुमरीतिलैया ब्लॉक रोड स्थित शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विजयादशमी उत्सव बुधवार को मनाया। कोविड 19 के तहत इस वर्ष पथ संचलन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया एवं कम संख्या में स्वयं सेवक जुटे। उत्सव की शुरुआत शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा , भारतमाता, डॉ केशव बलीराम हेडगवार एवं गुरुजी की तस्वीर के समक्ष नगर संचालक प्रो. डॉ रामअवतार केसरी ने दीप प्रज्जवलित और शस्त्र पूजन कर की। स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभाग धर्म जागरण प्रमुख राजेन्द्र मिस्टकार अपने बौद्धिक में कहा कि संगठन में अजय शक्ति होती है। असुरी शक्ति को परास्त करने के लिए मां दुर्गा की पूजा की जाती है। डॉ केशव बलीराम हेडगेवार ने वर्ष 1925 में विजयदशमी के दिन आरएसएस की स्थापना की थी। आज यह वटवृक्ष की तरह फैल चुका है। इस संगठन की 55 अनुषागिक इकाईयां विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है। संगठित रहने पर हमें कोई भी शक्ति परास्त नहीं कर सकती। उन्होनें आगे कहा कि शस्त्र पूजन की परंपरा सदियों से चली आ रही है। हमारे सभी देवी देवताओं के हाथों में शस्त्र हैं। जो शक्ति और संगठन के प्रतीक है। इस अवसर पर रामविलास केवट, विभाग संरक्षक प्रमुख सुरेश प्रसाद, जिला कार्यवाह मनोज राणा मनोज सिंह, संतोष झा, अभिषेक सिंह, रवि कुमार, सुनील रजक,मुकेश राणा, अशोक दयाल, अनिल सिंह, उमेश कुमार गुडडू कपसिमे, गौतम कुमार आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.