Move to Jagran APP

असंगठित मजदूर कांग्रेस ने फूंका रघुवर सरकार का पुतला

असंगठित मजदूर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार कोडरमा जिला असंगठित मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष भागीरथ पासवान के अध्यक्षता में झुमरीतिलैया झंडा चौक पर कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर निरंकुश रघुवर सरकार का रविवार को पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 07:35 PM (IST)
असंगठित मजदूर कांग्रेस ने फूंका रघुवर सरकार का पुतला
असंगठित मजदूर कांग्रेस ने फूंका रघुवर सरकार का पुतला

झुमरीतिलैया (कोडरमा): असंगठित मजदूर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  राजेश ठाकुर  के निर्देशानुसार कोडरमा जिला असंगठित मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष भागीरथ पासवान की अध्यक्षता में झंडा चौक पर कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर निरंकुश रघुवर सरकार का रविवार को पुतला दहन किया। झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर को पारा शिक्षकों द्वारा अपनी जायज मांगों के लिए किए जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज एवं पत्रकारों पर भी पुलिस द्वारा हमला के विरोध में कांग्रेसियों ने जमकर सरकार विरोधी नारे भी लगाए। कार्यक्रम में  मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सहाय ¨पकू ने कहा सरकार अहंकार में चूर है। एक तरफ पारा शिक्षकों एवं पत्रकारों पर पुलिस लाठी चला रही थी। जबकि दूसरी ओर सरकार जश्न मना रही थी जो घोर ¨नदनीय है। कांग्रेस के असंगठित मजदूर के जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान ने कहा कि रघुवर सरकार अंग्रेजी शासन चला रही है। झारखंड के गरीब मजदूर किसान के आवाज को गोली डंडा से दबाना चाहती है। वही वरीय जिला उपाध्यक्ष राम लखन पासवान पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, प्रदेश  प्रतिनिधि तुलसी मोदी उपाध्यक्ष वासिफ बख्तावर खान, नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, युवा नेता सईद नसीम, हिमांशु शर्मा, जय नगर महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अर्चना देवी ने कहा यह सरकार शराब बेचने वाले को 20000 मानदेय देती है। मौके पर मनरेगा के जिला अध्यक्ष भोला दास पूर्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष केसरी देवी, सुरेश मोदी, कुंदन शाह, गुड्डू कुमार, बैजनाथ शाह, लखन यादव, ब्रह्मदेव शाह, मंतोष कुमार, अशोक शाह, लोहरी साहु, डोमन साहू, केदार साहू ,शत्रुघन साहू, लक्ष्मण विश्कर्मा ,कोलेश्वर साह ,महादेव साह, विकास साहू, शंकर साहू, राजकुमार साहू सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.