जरूरतमंदों के बीच ट्राईसाइकिल वितरण
जैन भवन झुमरीतिलैया में मंगलवार को जैन समाज के द्वारा प्रदत मूल चंद छाबड़ा फाउंडेशन के द्वारा तीन निशक्त जरूरतमंदों को व्हील चेयर व ट्राई साइकिल दिया गया। वार्ड पार्षद ¨पकी जैन के प्रयास से यह कार्य हुआ और जरूरतमंदों को चयनित कर व्हील चेयर दिया गया। मौके पर पार्षद ¨पकी जैन ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। हमें जरूरतमंदों की हमेशा आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए। भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो है।
झुमरीतिलैया (कोडरमा): जैन भवन झुमरीतिलैया में मंगलवार को जैन समाज के द्वार मूल चंद छाबड़ा फाउंडेशन के द्वारा प्रदत्त तीन ट्राइसाइकिल का वितरण निश्शक्त व जरूरतमंदों के बीच किया गया। वार्ड पार्षद ¨पकी जैन के प्रयास से यह कार्य हुआ और जरूरतमंदों को व्हील चेयर दिया गया। मौके पर पार्षद ¨पकी जैन ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। हमें जरूरतमंदों की हमेशा आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए। भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो है। दीपावली के पावन पर्व पर किसी के घर में खुशी आए, इससे बढ़कर कोई कार्य नहीं हो सकता है। दीपावली के पावन अवसर पर जैन समाज के द्वारा अच्छा कार्य है। जैन समाज हमेशा जरूरतमंदों की सेवा समय-समय पर करते रहता है। आगे आने वाले दिनों में भी जरूरतमंदों को हमें हमेशा मदद करना है। समाज के राज छाबड़ा ने अपने संबोधन में कहा की मूलचंद छाबड़ा फाउंडेशन हमेशा मानवता के कार्य करता है। यही हमारा धर्म भी है। मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जी बड़जात्या, पूर्व अध्यक्ष सुशील जी छाबड़ा, पूर्व मंत्री जय कुमार जी गंगवाल, उपाध्यक्ष प्रदीप जी पांडेय, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काला भंडारी, ललित शेट्टी, प्रदीप जी छाबड़ा, कमल जी सेठी, टुन्नू छाबड़ा, पद्मजी सेठी, नवीन जैन, मुकेश कुमार, भुनेश्वर वर्मा आदि मौजूद थे।