Move to Jagran APP

हमको भी दीप जलाना है, अंधियारा मिटाना है..

दीपों का पर्व दीपावली का उत्साह चरम पर है। विभिन्न स्कूलों में शनिवार को दीप उत्सव व अन्य प्रतियोगिता का आयेाजन कर बच्चों का खूब मनोरंजन किया गया। झुमरीतिलैया अड्डी बंगला स्थित मोहन आधारशिला ज्ञानपीठ में दीपावली उत्सव पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 07:49 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 07:49 PM (IST)
हमको भी दीप जलाना है, अंधियारा मिटाना है..
हमको भी दीप जलाना है, अंधियारा मिटाना है..

झुमरीतिलैया (कोडरमा): दीपों का पर्व दीपावली का उत्साह चरम पर है। विभिन्न स्कूलों में शनिवार को दीप उत्सव व अन्य प्रतियोगिता का आयेाजन कर बच्चों का खूब मनोरंजन किया गया। झुमरीतिलैया अड्डी बंगला स्थित मोहन आधारशिला ज्ञानपीठ में दीपावली उत्सव पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत बच्चों ने दीप प्रज्जवलित कर की। वहीं स्कूल की शिक्षिकाओं ने रंगोली तैयार की। बच्चों के माताओं के लिए भी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम मान्य राज की मां, द्वितीय सत्यम आरव की मां व तृतीय कमल किशोर की मां रही। माताओं के व्यंजन का लुत्फ स्कूल में बच्चों ने उठाया। बच्चों के लिए कलश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम वरूण, द्वितीय शिवम तथा तृतीय कमल किशोर रहे। वहीं तोरण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल की निदेशिका अर्पणा गुप्ता ने कहा कि यह त्योहार आपसी सौहार्द व एकता का प्रतीक है। सभी को प्रदुषणमुक्त त्योहार मनाने की अपील की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सपना, सविता, चंदा, खुशबू, विधि, मान्यता, निधि, आन्या, प्रियंका आदि का योगदान रहा। ::::::::: चाइल्ड प्रोग्रेसिव में दीपावली उत्सव:::::::::::

loksabha election banner

झुमरी तिलैया: असनाबाद स्थित सी एस प्रोग्रेसिव विद्यालय में दीपावली उत्सव मनाया गया। जिसमें विद्यालय के गांधी हाउस, न्यूटन हाउस, इकबाल हाउस व टाईगर हाउस के बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता और नृत्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी हाउस के बच्चों ने रंग-बिरंगे रंगोलियां बनाई एवं दिपावली उत्सव से जुड़े गीतों पर नृत्य व संगीत प्रस्तुत किया। रंगोली प्रतियोगिता में टाईगर हाउस प्रथम, गांधी हाउस द्वितीय तथा न्यूटन हाउस तृतीय रहे। प्राचार्य तौफीक हुसैन ने शिक्षकों-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को दिपावली कि शुभकामनाएं दी साथ ही खतरनाक पटाखों से बचने की अपील की। कार्यक्रम सफल बनाने में शिक्षक संदीप कुमार, तबस्सुम खान, राम अवतार शर्मा, नरगिस अंजुम, शिवम कुमार, रेणु सह, राजेश कुमार, स्वीटी कुमारी, शाशिबाला कुमारी, वीना कुमारी, सालेहा फरदोस, ¨रकी देवी, जुही प्रवीन, नादरा प्रवीन, तौसीफ अहमद, आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.