तीज 12 को, तैयारी में जुटी महिलाएं
सुहागिन महिलाओं का महान व्रत तीज 12 सितंबर को है। इस विशेष पर्व को लेकर शहर के बाजार में रविवार को चहल-पहल बढ़ गई। झुमरीतिलैया के बाजार में शहर की महिलाओं के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी खरीदारी के लिए झुमरीतिलैया पहुंची। झुमरीतिलैया के जैन गली मार्ग, डॉक्टर गली, स्टेशन रोड, रांची-पटना रोड स्थित साड़ी की दुकानों में भीड़ रही।
झुमरीतिलैया (कोडरमा): सुहागिन महिलाओं का महान व्रत तीज 12 सितंबर को है। इस विशेष पर्व को लेकर शहर के बाजार में रविवार को चहल-पहल बढ़ गई। झुमरीतिलैया के बाजार में शहर की महिलाओं के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी खरीदारी के लिए झुमरीतिलैया पहुंची। झुमरीतिलैया के जैन गली मार्ग, डॉक्टर गली, स्टेशन रोड, रांची-पटना रोड स्थित साड़ी की दुकानों में भीड़ रही। बदलते फैशन के दौर में महिलाओं की पसंद में भी लगातार बदलाव दिख रहा है। इस बार महिलाओं को पारंपरिक लहेरिया, बंधेज, घाट चोला, काजी राम व विन्नी की साड़ियां ज्यादा भा रही है। जार्जेट, सिफॉन की इस साड़ियों की धूम देखी जा रही है। नये फेब्रिक में अरगंजा व विचित्रा की भी अच्छी डिमांड है। कश्मीरी व करांची वर्क वाली डिजाइनदार ब्लाउज साड़ी भी विवाहिताओं को लुभा रही है। शहर के नामचीन प्रतिष्ठानों में एक से बढ़कर एक डिजाइनदार साड़ियां बुटीक से पटी है। महंगी होने के बावजूद मध्य एवं उच्च वर्ग की महिलाओं की पसंद बनी हुई है। शहर में 500 से लेकर 15 हजार रुपये की साड़ियों की बिक्री हो रही है। इधर, विक्रेता अज्जू जैन ने बताया कि तीज को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार ट्रेडिशनल साड़ियों की मांग अच्छी है। नवविहिता को बंधेज, हाफ बंधेज, लहेरिया साड़ियां पसंद आ रही है। इंडोवेस्ट्रन, नेक्सेल लाइट फब्रिक की डिमांड ठीक है। शहर के साधारण दुकानों के अलावा ब्रांडेड कंपनियों के साड़ियों शोरूम में भी खरीदारी की भीड़ बढ़ी है।