Move to Jagran APP

महिलाओं के विकास के लिए चलाई जा रही हैं कई योजनाएं : आरती सिंह

भाजपा कोडरमा जिला महिला मोर्चा की बैठक बहुउद्देशीय भवन में महिला मोर्चा कि जिलाध्यक्ष संगीता सिन्हा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का संचालन संयुक्त रुप से जिला महामंत्री कुलवीर सलूजा एवं सुनीता गिरी ने किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती ¨सह एवं कोडरमा जिला प्रभारी फरहाना खातून उपस्थित थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 08:08 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 08:08 PM (IST)
महिलाओं के विकास के लिए चलाई जा रही हैं कई योजनाएं : आरती सिंह
महिलाओं के विकास के लिए चलाई जा रही हैं कई योजनाएं : आरती सिंह

झुमरीतिलैया (कोडरमा): भाजपा कोडरमा जिला महिला मोर्चा की बैठक बहुउद्देशीय भवन में महिला मोर्चा कि जिलाध्यक्ष संगीता सिन्हा की  अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन संयुक्त रुप से जिला महामंत्री कुलवीर  सलूजा एवं सुनीता गिरि ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती ¨सह एवं कोडरमा जिला प्रभारी फरहाना खातून उपस्थित थीं। बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की आरती ¨सह ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे, कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्ष को अपने अपने बूथ पर महिलाओं को 5 सदस्य बनाने का आग्रह किया। मंडल से लेकर राज्य तक संगठन में मजबूती आएगी। मंडल अध्यक्ष को बूथ पर विशेष ध्यान देने की बात कहीं। उन्होंने महिलाओं को अधिक से अधिक सशक्त बताया तथा पूरी जोश से पार्टी के हित में काम करने की बात कही। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रामचंद्र ¨सह, वरिष्ठ नेता रमेश ¨सह ,पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र ¨सह, अखिल सिन्हा, नगर अध्यक्ष देवनारायण मोदी,जिला  मीडिया प्रभारी चंद्र शेखर जोशी, आशीष भदानी, विजय राम, किशोर पंडित, दिनेश ¨सह मीना साव,सुनिती सेठ आदि उपस्थित थीं। धन्यवाद ज्ञापन कामिनी देवी ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.