Move to Jagran APP

गो पालन कर बनें आत्मनिर्भर: अनीता

प्रखंड कृषक सलाहकार समिति की बैठक कोडरमा प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में बुधवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से कोडरमा प्रखंड प्रमुख अनीता कुमारी उपप्रमुख वृजनंदन यादव पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निरंजन कुमार निराला बीटीएम संतोष कुमार सिंह उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 07:03 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 06:37 AM (IST)
गो पालन कर बनें आत्मनिर्भर: अनीता
गो पालन कर बनें आत्मनिर्भर: अनीता

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): प्रखंड कृषक सलाहकार समिति की बैठक कोडरमा प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में बुधवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से कोडरमा प्रखंड प्रमुख अनीता कुमारी, उपप्रमुख वृजनंदन यादव, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निरंजन कुमार निराला, बीटीएम संतोष कुमार सिंह उपस्थित थे। बैठक में मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख अनीता कुमारी ने कहा कि नयी तकनीकी से खेती कर किसान और लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि गोपालन, सुकर पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन कर आत्मनिर्भर बनें एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 2022 तक आय को दोगुनी करने का लक्ष्य को भी पूर्ण करें। विशिष्ट अतिथि उपप्रमुख वृजनंदन यादव ने कहा कि किसान देश की आत्मा है और सरकार की कल्याणकारी योजनाएं किसानों तक पहुंचे इसके लिए सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने किसानों की समस्या के समाधान की बात भी कही। पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निरंजन कुमार निराला ने पशु संबंधित जानकारी दी। बीटीएम संतोष सिंह ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि गांव तक विकास के लिए कई सार्थक पहल की जा रही है। बैठक में प्रखंड कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया जिसमें सुजीत साव अध्यक्ष चुने गए। मौके पर उन्होंने कहा कि किसान के बिना सहयोग के कोई भी कार्य नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि दोनों हाथ, दोनों आंख व दोनों पैर सदस्य होते हैं और उनके सहयोग से ही किसी कार्य को धरातल पर उतारा जा सकता है। प्रत्येक दो महीने के अंतिम मंगलवार को किसान सलाहकार समिति की बैठक की जाएगी। बैठक में सदस्य पप्पू यादव, गुरुसहाय प्रसाद, अर्जुन कुमार, सीताराम यादव, रज्जाक अंसारी, उदय साव, पप्पू यादव, बबीता देवी, उजरी देवी, सीमा देवी, उर्मिला देवी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.