जेपी आंदोलनकारी मोर्चा का हुआ गठन
सतगांवा प्रखंड अंतर्गत मरचोई गांव स्थित चबूतरा के समीप जेपी आंदो
संवाद सूत्र, सतगावां (कोडरमा): सतगांवा प्रखंड अंतर्गत मरचोई गांव स्थित चबूतरा के समीप जेपी आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता ह्रदय नारायण सिंह पूर्व सरपंच एवं संचालन चिह्नित जेपी आंदोलनकारी राधे रमण सिंह ने किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि रविद्र कुमार शांडिल्य झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी सह पूर्व प्रत्याशी विधानसभा कोडरमा झारखंड मुक्ति मोर्चा उपस्थित हुए। सम्मेलन में जेपी आंदोलनकारी एवं उनके आश्रितों का प्रखंड स्तरीय मोर्चा का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष ह्रदय नारायण सिंह सचिव मंटू सिंह उपाध्यक्ष आनंदी सिंह कोषाध्यक्ष भोला सिंह, सह-सचिव राधे रमण सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य सीताराम सिंह ,वीरेंद्र कुमार शर्मा ,इंद्रदेव सिंह, अजय सिंह, मनोज सिंह, अरुण सिंह, पुतुल सिंह रामदेव सिंह , विकाश पांडेय ,अभय सिंह ,अनिल सिंह वीरेंद्र सिंह ,उपेंद्र सिंह, राम अवतार सिंह ,बिजली सिंह का चयन किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री शांडिल्य ने कहा कि हेमंत सरकार आंदोलनकारियों की आंदोलन को कभी बेकार नहीं जाने देगी आंदोलनकारियों को सम्मान और पेंशन तथा अन्य सुविधाओं में कोई कटौती नहीं किया जाएगा। शांडिल्य ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी एवं जेपी आंदोलनकारियों को हमेशा झारखंड प्रदेश की जनता आज रखेगी। आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को सम्मानित करने की व्यवस्था निश्चित करने के लिए आंदोलनकारी एवं उनके आश्रितों का प्रतिनिधिमंडल निर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपनी मांग पत्र जल्द ही सौंपेंगा। इसके लिए आगामी बैठक में प्रतिनिधिमंडल तय कर लिया जाएगा।