शिव महिमा का बखान व भजन कीर्तन आयोजित
मरकच्चो : दास नगर में रविवार को स्थानीय महिला धार्मिक संगठन शिव चर्चा महिला मंडली के तत्वावधान में भगवान शिव की महिमा का बखान किया गया। साथ ही भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
मरकच्चो : दास नगर में रविवार को स्थानीय महिला धार्मिक संगठन शिव चर्चा महिला मंडली के तत्वाधान में शिव महिमा की बखान व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव भक्त गायत्री देवी ने शिव वंदना प्रस्तुत कर की। इसमें सैकड़ों शिव भक्तों ने भाग लिया। मौके पर अजनाश देवी, कांति देवी, प्रमिला देवी आदि ने शिव भक्तों को देवों के देव महादेव शिव की महिमा की विस्तृत जानकारी दी। गायिकाओं ने एक से बढ़कर एक भगवान शिव पर आधारित भजन को प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर सोमरी देवी, रेवंती देवी, संगीता देवी, संजू देवी, मीरा कुमारी, चंदा देवी, अंजू देवी, बबीता देवी, कृष्णा देवी, मंजू देवी, कौशिल्या देवी, किरण देवी, सरिता देवी, चंपा देवी, संजू देवी, किरण कुमारी आदि उपस्थित थीं।