एसटी-एसी एक्ट पर अध्यादेश काला कानून: आशुतोष
सतगावां प्रखंड के शिवपुर राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में रविवार को भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच की एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम संजय प्रियदर्शी व राजेन्द्र पांडेय ने आये हुए अतिथियों का स्वागत स्वागत गान से किया।
सतगावां (कोडरमा): सतगावां प्रखंड के शिवपुर राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में रविवार को भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच का सम्मेलन आयोजित हुई। सर्वप्रथम संजय प्रियदर्शी व राजेन्द्र पांडेय ने आये हुए अतिथियों का स्वागत स्वागत गान से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार उपस्थित थे। आशुतोष कुमार बिहार राज्य से चलकर शिवपुर गांव पहुंचकर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इसके पूर्व गोविन्दपुर पहुंचकर भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के कार्यकत्र्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार का भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात गोविन्दपुर के दर्शन नाला 10 किलोमीटर शिवपुर गांव तक भव्य रोड शो किया गया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि आज सरकार के द्वारा एसटी-एससी एक्ट पर लाया गया अध्यादेश सवर्णों के लिए काला कानून है। आजादी के 70 सालों के बाद भी सवर्णों को अपने अधिकार से वंचित किया जा रहा है, ठीक नहीं है। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना ही पड़ेगा। सवर्णों को सरकारी नौकरियों व अन्य सभी सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। यह एक विशेष वर्ग को जान बुझकर पीछे धकेलने जैसा है। आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में इसका नतीजा भुगतना पडे़गा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवध किशोर ¨सह व संचालन राजेंद्र पाण्डेय व प्रणव मुरारी ने संयुक्त रूप से की।मौके पर,भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार, प्रदेश महिला अध्यक्ष गुड़िया देवी,प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता पुष्कर नारायण ¨सह, प्रदेश युवा अध्यक्ष गो¨वद ¨सह,प्रदेश सदस्यता प्रभारी संजीव नयन ¨सह,पटना जिला अध्यक्ष पंकज कुमार,राष्ट्रीय युवा महासचिव कन्हैया ¨सह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अंकित कुमार, क्रांतिकारी सदस्य ¨प्रस कुमार, जेपी डुमिनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंजनी कुमार, मुखिया सुनील ¨सह, मुखिया प्रतिनिधि धीरज कुमार,ब्रहमऋषि समाज के उपेन्द्र ¨सह, अविनाश कुमार,बालमुकुंद पांडेय, आदि मौजूद थे।