सब धर्मो का सम्मान, हम हैं भारत मां की संतान
सतगावां प्रखंड के नासरगंज चौक पर गुरुवार को डाकबंगला में अवस्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एफ 22 बटालियन के सहायक कमांडेंट परमजीत कुमार के नेतृत्व में जवानों के द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत एक सांकेतिक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी वैधनाथ उराँव मौजूद थे।
संवाद सूत्र, सतगावां (कोडरमा): सतगावां प्रखंड के नासरगंज चौक पर गुरुवार को डाकबंगला में अवस्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एफ 22 बटालियन के सहायक कमांडेंट परमजीत कुमार के नेतृत्व में जवानों द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत एक सांकेतिक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी बैजनाथ उरांव मौजूद थे। एक भारत श्रेष्ठ भारत नाट्य मंडली के द्वारा लोगों के बीच सामाजिक सद्भावना सौहार्द रखने, सभी धर्मों का एक समान रूप से सम्मान करने व नारी शक्तियों का आदर करने एवं सभी भारत माता की संतान है के संदेश पर अधारित प्रस्तुति नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया। सभा के दौरान बीडीओ बैजनाथ उरांव व कैम्प के सहायक कमांडेंट परमजीत कुमार ने आमलोगों को अपने देश व समाज के प्रति कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने की अपील की। कहा कि किसी के बहकावे में नहीं आना है भारत देश सभी का है हम सभी इस भारत माता की संतान हैं। समाज में शांति व भाईचारा कायम रहना अति आवश्यक है। हम सभी को देश के समक्ष प्रकट विघटनकारी शक्तियों से डटकर मुकाबला करने की जरूरत है ताकि एक समृद्ध भारत व एक श्रेष्ठ भारत बन सके। मौके पर पिन्टू कुमार, अशोक कुमार, प्रकाश सिंह, नरायण सिंह, मिथलेश कुमार, संटू कुमार, सोनू कुमार के अलावा ग्रामीण, छात्र, छात्राएं व सी आर पी एफ के जवान शामिल थे।