Move to Jagran APP

आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ धोखा कर रही सरकार: संघ

सतगावां प्रखंड मुख्यालय में सेविका सहायिकापोषणसखी के द्वारा बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया ।बताया जाता है कि दिनांक पांच सितंबर से हड़ताल पर है।बुधवार को विभिन्न माँगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष नीरा कुमारी ने कहा कि जबतक हमारी माँगे पूरी नहीं होती हैं ।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 06:49 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 06:49 PM (IST)
आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ धोखा कर रही सरकार: संघ
आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ धोखा कर रही सरकार: संघ

संवाद सूत्र, सतगावां (कोडरमा): सतगावां प्रखंड मुख्यालय में सेविका, सहायिका, पोषणसखी ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कर्मी गत पांच सितंबर से हड़ताल पर हैं। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष नीरा कुमारी ने कहा कि जबतक हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक हमलोग हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों मे जारी राज्यव्यापी हड़ताल के समर्थन में झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका पोषण सखी संघ (सीटू) के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय पर सेविका सहायिका और पोषण सखी ने एकदिवसीय धरना दिया। धरना को लीला कुमारी, सुरेन्द्र पाण्डेय,संजय पासवान आदि ने संबोधित करते कहा कि राज्य कि रघुवर सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ अन्याय कर रही है। लिखित समझौता के बावजूद मानदेय नहीं बढ़ाया गया। यह सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ धोखा दे रही है। सरकार के खिलाफ आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है। धरना में मीना देवी, कुमारी प्रतिमा, रिकी कुमारी, सोनी कुमारी, सुनीता कुमारी, गजाला प्रवीण, राजश्री, रेखा कुमारी, सुमित्रा देवी, सोनी देवी, रीना कुमारी, सुनीता,बबीता देवी, सोभा देवी, रेखा देवी, विनीता देवी, मीरा कुमारी, अनीता कुमार समेत कई सेविका-सहायिका और पोषण सखी उपस्थित थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.