Move to Jagran APP

सत्य की हमेशा होती है जीत : रविन्द्र शास्त्री

सतगावां (कोडरमा): सतगावां प्रखंड के टेहरो पंचायत स्थित कलीडीह  देवी मंडप के प्रांगण में श्री श्री 10

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 05:44 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 05:44 PM (IST)
सत्य की हमेशा होती है जीत : रविन्द्र शास्त्री
सत्य की हमेशा होती है जीत : रविन्द्र शास्त्री

सतगावां (कोडरमा): सतगावां प्रखंड के टेहरो पंचायत स्थित कलीडीह  देवी मंडप के प्रांगण में श्री श्री 108 सात दिवसीय शतचण्डी यज्ञ सह भगवती प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ चल रहा है। इसमें अयोध्या से आये प्रवचनकर्ता रविन्द्र शास्त्री जी महाराज से रामचरित मानस की कथा लोगों को सुनने को मिल रहीा है।

loksabha election banner

इस कथा रसपान करने के लिए सतगावां प्रखंड के अलावे सीमावर्ती इलाकों बिहार के थाली ,सुधडी ,गो¨वद पुर ,बक्सोती आदि दूर- दराज से काफी संख्या में लोग आ रहे हैं।

रविन्द्र शास्त्री ने गुरुवार को प्रवचन के दौरान कहा कि भगवान राम की जीवनी का सभी को अपने जीवन में अनुसरण करना चाहिए। लोगों को सत्य के मार्ग को अपनाने की जरूरत है। सत्य की ही जीत होती है। कभी भी लोगों को मुसीबतों से नहीं घबराना चाहिए। इसका डटकर सामना करना चाहिए। भगवान राम ने कितनी मुसीबतों को झेला इसकी जानकारी उनकी कथा में मिलती है।

यज्ञ को लेकर लगातार 16 जून से लेकर 21 जून तक प्रवचन का कार्यक्रम किया गया। 22 जून को भक्ति जागरण आयोजन किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ भंडारे के साथ श्रीश्री 108 सात दिवसीय शतचण्डी यज्ञ सह भगवती प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न वहीं मुख्य यज्ञाचार्य लखन पंडित जी ने विधिवत मंत्रोचारण के साथ हवन का कार्यक्रम किया गया और आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया इसके बाद कुंवारी कन्याओं को भोजन करवाया गया। इस यज्ञ को सहयोगी के रूप में यज्ञ समिति अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव,सचिव धनेश्वर प्रसाद यादव, प्रदीप यादव, कृष्णनन्दन चौरसिया, विनोद भगत, संतोष कुमार, अनुज प्रसाद यादव, जितेन्द्र कुमार, भुवनेश्वर कुमार, विनोद भगत सहयोगी के रूप में मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.