विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमीन विवाद में मारपीट, नौ घायल, मामला दर्ज

By JagranEdited By:
Published: Sat, 09 May 2020 08:17 PM (IST)Updated: Sun, 10 May 2020 06:16 AM (IST)

सतगावां (कोडरमा) सतगावां थाना क्षेत्र के पहाड़ सिंह खैरा में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दो महिला समेत  9 लोग घायल हो गए।

जमीन विवाद में मारपीट, नौ घायल, मामला दर्ज
जमीन विवाद में मारपीट, नौ घायल, मामला दर्ज

संवाद सूत्र, सतगावां (कोडरमा): सतगावां थाना क्षेत्र के पहाड़ सिंह खैरा में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दो महिला समेत  9 लोग घायल हो गए। घायलों में 50 वर्षीय बंगाली प्रसाद यादव, पिता स्व. युगल महतो, 40 वर्षीय सुनील प्रसाद यादव, पिता पारो प्रसाद यादव, 20 वर्षीय अशोक कुमार, पिता भुनेश्वर प्रसाद यादव, 60 वर्षीय सुरेश प्रसाद यादव, पिता युगल महतो तथा दूसरे पक्ष से 26 वर्षीय छोटन प्रसाद यादव, पिता सरजून प्रसाद यादव, 60 वर्षीय सरजून प्रसाद यादव, पिता स्व बूंदी यादव, पिटू प्रसाद यादव पिता, सरजून प्रसाद यादव, सोनम देवी, पति सरजून प्रसाद यादव, 35 वर्षीय ललिता देवी, पति सुधीर प्रसाद यादव आदि का नाम शामिल हैं। जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सरजून प्रसाद यादव ने स्थानीय जमीन पर मकान बना रहे थे। वही बंगाली प्रसाद यादव ने जमीन नापी कराकर घर बनाने को कह रहे थे। इसी बीच कहासुनी में दोनों तरफ से विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर में उपचार किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के द्वारा सतगावां थाना में मामला दर्ज कराया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।