विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोडरमा में तिलैया डैम से लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक गड्ढे में गिरी, इलाज के दौरान एक युवक की मौत

Published: Tue, 08 Sep 2026 01:55 PM (IST)

कोडरमा के जयनगर में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें

इलाज के दौरान एक युवक की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इलाज के दौरान एक युवक की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. जयनगर में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत।

  2. तिलैया डैम से लौटते समय गड्ढे में गिरी बाइक।

  3. मृतक सन्नी कुमार माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा)। कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के डहुआटोला के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान सांथ निवासी सिकंदर डोम के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है। उसका रांची में इलाज के दौरान मंगलवार को करीब चार बजे मौत हो गई। 

वहीं पेठियाबागी निवासी संजीत राम के पुत्र सन्नी कुमार का इलाज हजारीबाग में चल रहा है। तीसरा युवक सन्नी कुमार पूरी तरह सुरक्षित है। संयोग से तीनों युवकों का नाम सन्नी कुमार ही है।

वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा

मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक सोमवार को तिलैया डैम घूमने गए थे। शाम को दोपहिया वाहन से घर लौटने के दौरान डहुआटोल के समीप चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना स्वजनों को दी। स्वजन दोनों घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया। बाद में एक घायल का इलाज हजारीबाग में कराया जा रहा है, जबकि सिकंदर डोम के पुत्र सन्नी को रांची ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और रंग-पेंट का काम कर परिवार का सहारा बना हुआ था।

यह भी पढ़ें- कोडरमा में घरवालों को कमरों में बंद कर एक घंटे तक खंगाला घर, 4 लाख के गहने और कैश साफ