Move to Jagran APP

जिंदगी की जंग हार गई रेखा

थाना क्षेत्र के डंडाडीह निवासी जागेश्वर साव की पत्नी रेखा देवी (20) का इलाज के दौरान रिम्स में सोमवार की रात्रि मौत हो गई। रेखा देवी 11 अगस्त को ही सल्फास की गोली खा ली थी। आनन-फानन में उसके परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर में इलाज के लिए ले गए थे परंतु स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे कोडरमा सदर अस्पताल रेफर किया गया था जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। रांची रिम्स में इलाज के दौरान 12 अगस्त को रेखा देवी की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Aug 2019 06:07 PM (IST)Updated: Tue, 13 Aug 2019 06:07 PM (IST)
जिंदगी की जंग हार गई रेखा
जिंदगी की जंग हार गई रेखा

जयनगर (कोडरमा) : थाना क्षेत्र के डंडाडीह निवासी जागेश्वर साव की पत्नी रेखा देवी (20) की सोमवार की रात रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। रेखा देवी ने गत रविवार को सल्फास की गोली खा ली थी। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जयनगर ले गए परंतु स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। रांची रिम्स में इलाज के दौरान 12 अगस्त को रेखा देवी की मौत हो गई। अंत्यपरीक्षण के बाद रेखा देवी का शव मंगलवार की सुबह डंडाडीह लाया गया। इधर, मृतका के पिता बरकट्ठा थाना क्षेत्र के गैडा निवासी रामचंद्र नायक ने पुलिस को फर्द बयान देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी पुत्री के साथ उसके ससुर मुनीलाल साव ने एक बार दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया था। इसे लेकर पंचायत भी हुई थी। बाद में ससुराल वाले उनकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे और दहेज की मांग करने लगे। मृतका के पिता रामचंद्र नायक ने  उसके पति जागेश्वर साव, सास सारो देवी, ससुर मुनीलाल साव तथा देवर दिनेश साव पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। इधर, स्थानीय मुखिया अशोक यादव, पूर्व मुखिया महेश सावर एवं पंचायत समिति सदस्य महावीर यादव सहित कई ग्रामीणों ने पहल कर शव का दाह संस्कार कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। फिलहाल मृतका के ससुराल वाले फरार हैं।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.