Move to Jagran APP

विधर्मियों से ¨हदू समाज को सचेत करना लक्ष्य : जगन्नाथ

विश्व हिन्दू परिषद झारखंड प्रांत कार्यसमिति की बैठक झुमरी तिलैया के शिव वाटिका सभागार में शनिवार को केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ साही ने कहा कि कार्यकर्ता का उमंग फलदायक होता है। उन्होंने कहा व्यक्ति, शासन, प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट धारणा होनी चाहिए कि हमारी राष्ट्र भक्ति क्या है? हमारे राष्ट्र का आधार क्या है? आज के परिपेक्ष में सनातनी संस्कार को समाज में मिटाने का कार्य किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 07:43 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 07:43 PM (IST)
विधर्मियों से ¨हदू समाज को सचेत करना लक्ष्य : जगन्नाथ
विधर्मियों से ¨हदू समाज को सचेत करना लक्ष्य : जगन्नाथ

झुमरीतिलैया (कोडरमा):  विश्वहिन्दू परिषद झारखंड प्रांत कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ झुमरीतिलैया के शिव वाटिका सभागार में शनिवार को केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने दीप प्रज्जवलित कर किया।  उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने कहा कि कार्यकर्ता का उमंग फलदायक होता है। व्यक्ति, शासन, प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट धारणा होनी चाहिए कि हमारी राष्ट्र भक्ति क्या है? हमारे राष्ट्र का आधार क्या है? आज के परिपेक्ष्य में सनातनी संस्कार को समाज में मिटाने का कार्य किया जा रहा है। धर्मांतरण, गोरक्षा, रो¨हग्या बांग्लादेशी घुसपैठ, लव जिहाद, मठ मंदिरों पर बुरी नजर रखना यह आम बात विधर्मियों के लिए होता चला जा रहा है। चौदह सौ वर्ष पहले तलवार लेकर आए लोग धर्म का प्रसार नहीं, बल्कि भूमि विस्तार का स्वप्न देख कर आये थे। ढाई सौ वर्ष पूर्व आए लोग व्यवसाय नहीं, बल्कि इस देश में अपना तंत्र विकसित करने आए थे। तथाकथित धर्मनिरपेक्षवाद वाले लोगों को सदैव विधर्मियों का सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने युवाओं से कहा कि केसरिया हमारा लक्ष्य है, यह देश समाज के लिए कुछ करने का संदेश देता है। आवश्कता पड़ने पर स्वयं को समाज के लिए बलिदान देने की भी प्रेरणा देता है।1889 में स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था जो हिन्दुत्व को छोड़कर अन्य संप्रदाय की धारा में बह गए हैं, वैसे लोगों को घर वापस करना चाहिए। उस दिशा में विश्व हिन्दू परिषद अग्रसर है। बैठक की अध्यक्षता रहे कर रहे योगेन्द्र सिन्हा ने कहा ¨हदू समाज को संगठित करना ही विश्व हिन्दू परिषद का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा सैकड़ों वर्ष पराधीनता के बाद स्वाधीन राष्ट्र में जो लोगों की मानसिकता में परिवर्तन आना चाहिए था, वह नहीं आ पाया था। विगत वर्षों में विश्व ¨हदु परिषद ने उस प्राचीन संस्कृति के पुनर्जागरण का कार्य कर रही है। बैठक की अध्यक्षता कार्याध्यक्ष योगेंद्र नाथ सिन्हा ने की, जबकि संचालन प्रांत मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र साहू ने किया। बैठक में क्षेत्र मंत्री वीरेन्द्र विमल, क्षेत्र संगठन मंत्री अकारपु  केशव राजू, उपाध्यक्ष ध्रुवदेव तिवारी, गंगा प्रसाद यादव, सुभाष नेत्र गांवकर, सह मंत्री मनोज पोद्दार, विजय पांडेय, विरेन्द्र यादव, रंजन सिन्हा, राम नरेश ¨सह,कोडरमा अध्यक्ष अरविन्द कुमार ¨सह, कोडरमा मंत्री अजय कुमार वर्मा, प्रांत बजरंगदल प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर,कृष्णा चैतन्य ब्रह्माचारी, विजय शंकर, हजारीबाग विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी, हजारीबाग विभाग अध्यक्ष सचिदानंद प्रसाद, संजय चौरसिया, संजय ¨सह, दीपक मंडल, डॉक्टर नरेश कुमार पंडित दीनानाथ पांडेय, राम नरेश चौधरी, सत्येन्द्र सिन्हा, प्रवीण चन्द्रा,उज्ज्वल रंजन, अविनाश कुमार, नीरज ¨सह,संजय तर्वे, सुनील दास, राजेश राज, पप्पू कुमार, संजय गुप्ता,चंदन पांडे, दीपक शर्मा, रंजीत गुप्ता आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.