कांग्रेस ने महिलाओं व युवाओं को प्रोजेक्ट शक्ति से जोड़ा
प्रखंड के पहाड़पुर गांव में रविवार को कांग्रेस की एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस महिला मोर्चा के प्रदेश सचिव सहित ककरचोली पंचायत की मुखिया अर्चना कुमारी उपस्थित थी। बैठक को संबोधित करते हुए अर्चना कुमारी ने कहा कि निश्चित तौर पर आने वाला दिन कांग्रेस का होगा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति से ही देश की तकदीर और तस्वीर बदल सकती है इसके लिए हमें राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना होगा।
जयनगर (कोडरमा) : प्रखंड के पहाड़पुर गांव में रविवार को कांग्रेस की एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस महिला मोर्चा के प्रदेश सचिव सहित ककरचोली पंचायत की मुखिया अर्चना कुमारी उपस्थित थीं। बैठक को संबोधित करते हुए अर्चना कुमारी ने कहा कि निश्चित तौर पर आने वाला दिन कांग्रेस का होगा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति से ही देश की तकदीर और तस्वीर बदल सकती है इसके लिए हमें राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश के युवा शक्ति प्रोजेक्ट शक्ति से जुड़कर कांग्रेस के हाथों को मजबूत करने में जुटी है, ताकि देश का भविष्य उज्जवल हो। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष फहीम खान ने किया जबकि संचालन मिसवाउद्दीन खान ने किया। इस अवसर पर शांति देवी, गिरजा गिरिजा, गौरा देवी, सुमा देवी, कैलाश दास, कुंती देवी, ममता देवी, विनोद दास, महेश दास सहित कई युवा शक्ति उपस्थित थे।