महायज्ञ के समापन पर दुगोला का आयोजन
मरकच्चो (कोडरमा): मरकच्चो प्रखंड के चोपनाडीह पंचायत स्थित ग्राम झलकडीह के दुर्गामंडप परिसर में दस
मरकच्चो (कोडरमा): मरकच्चो प्रखंड के चोपनाडीह पंचायत स्थित ग्राम झलकडीह के दुर्गामंडप परिसर में दस दिवसीय शतचंडी देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अंतिम दिन समापन के अवसर पर शुक्रवार की रात बिहार के व्यास वकील साहनी एवं व्यास शिवशंकर यादव के बीच दुगोला का आयोजन हुआ। मुकाबले में दोनों व्यास के बीच रात भर महाभारत व रामायण के कई रोचक प्रसंगों पर सवाल जवाब व नोकझोंक चलता रहा। कार्यक्रम सुबह 6 बजे तक चला। श्रोताओं ने रातभर दुगोला का आनंद उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंसस चंद्रदेव यादव, सुदामा राणा, शंकर यादव, राजु यादव, केदार यादव, जयप्रकाश राणा, दिनेश ठाकुर, सूर्यदेव दास, सुरेंद्र राणा, जागेश्वर राणा, बसंत राणा, दिनेश ठाकुर, बैजनाथ राय, प्रकाश राणा, महावीर महतो, देवनंदन यादव, रणधीर कुमार, जगदीश दास, अशोक यादव, प्रकाश राणा, शंकर यादव, बैजनाथ राय, ललन राणा, संतोष राणा, सुरेश ठाकुर, चंद्रदेव दास, जगदीश यादव आदि लगे थे।