Move to Jagran APP

महिला कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला

पेट्रोलियम पदार्थों में हो रहे मूल्य वृद्धि के खिलाफ झारखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार कोडरमा महिला कांग्रेस के द्वारा शनिवार को झुमरीतिलैया के झंडा चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिलाध्यक्ष बेबी सिन्हा ने कहा कि रो•ा रो•ा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहें हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 06:49 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 06:49 PM (IST)
महिला कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला
महिला कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला

झुमरीतिलैया (कोडरमा): पेट्रोलियम पदार्थो में हो रहे मूल्य वृद्धि के खिलाफ कोडरमा महिला कांग्रेस ने शनिवार को झुमरीतिलैया के झंडा चौक पर पीएम मोदी का पुतला फूंका। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिलाध्यक्ष बेबी सिन्हा ने कहा कि रोज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को जीना हराम हो गया है। रसोई गैस महंगी हो गई है। महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन मोदी सरकार को कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन का वादा करके मोदी सरकार जनता के बुरे दिन ले आई है। इस सरकार से जनता अब ऊब चुकी है। 2019 में जनता इस सरकार को सबक सिखाने वाली है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद तिलकधारी ¨सह भी उपस्थित थे। इस अवसर पर कोडरमा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सहाय ¨पकू, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लीलावती मेहता केशरी देवी, वार्ड पार्षद असगरी खातून, जयनगर प्रखंड से मुखिया अर्चना कुमारी, पूनम कुमारी, उषा देवी, शांति देवी, सलमा खातून, इशरत जहां समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.