बाघ-भालू, हिरण-हाथी, सभी हैं जीवन के साथी
सतगावां प्रखंड के करचैता में शुक्रवार को वन सुरक्षा समिति करचैता दोनैया सिमरातरी जमटोटो महथाडीह व राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में वन रक्षाबंधन सह पर्यावरण मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लखन राय ने की जबकि संचालन राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान के सचिव सह वन पर्यावरण मेला के आयोजक मनोज दांगी ने किया।
सतगावां (कोडरमा): सतगावां प्रखंड के करचैता में शुक्रवार को वन सुरक्षा समिति करचैता, दोनैया, सिमरातरी, जमटोटो, महथाडीह व राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में वन रक्षाबंधन सह पर्यावरण मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लखन राय ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान के सचिव सह वन पर्यावरण मेला के आयोजक मनोज दांगी ने किया। मौके पर करचैता व दौनैया स्कूल के बच्चों ने आकर्षक झांकी निकालकर वन एवं पर्यावरण सुरक्षा से संबंधी नारे लगाए। साथ ही लोगों को उनके दायित्व के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने नगरी- नगरी द्वारे द्वारे वृक्ष लगाओ प्यारे प्यारे, बाघ-भालू, हिरण-हाथी, सभी हैं जीवन के साथी, वन से करता है जो प्यार, समझो उसका बेड़ा पार, नून रोटी खाएंगे, जंगल को बचाएंगे, जैसे नारे लगाकर वनों की सुरक्षा का संकल्प लिया। वहीं कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने सैकडों वृक्षों में रक्षासूत्र बांधकर वृक्ष बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कोडरमा जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति के गोद में यह बसा करचैता में वन पर्यावरण मेला लगाया जाना सराहनीय है। हम सभी प्रकृति पर निर्भर हैं, ऐसे में सभी को वातावरण संतुलित रखने के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता है। पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को खतरा पहुंच रहा है। वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ¨सह ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा करना हमारा पहला कर्तव्य है। पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं। मौके पर,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कृष्ण मेहता, अनुश्रवण समिति सदस्य मनोज भगत, मुखिया कांती देवी, मुखिया प्रतिनिधि नरेश यादव, दुर्गा राय, सेवानिवृत वनरक्षी रोहण यादव, अनिता कुमारी, किशोरी यादव,नरायण राय, संजय कुमार, उपेन्द्र कुमार, लखन राय, श्रवण कुमार,मो. सरफुद्दीन, गणेश राय, अजय यादव, चांदो राय,तेजनारायण राय,मनोज कुमार सहित सैकडों स्कूली छात्र व ग्रामीण मौजूद थे।