Move to Jagran APP

गरीबों की जमीन कॉरपोरेट घरानों को देने की हो रही साजिश

झुमरीतिलैया (कोडरमा): भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल 2013 के विरोध में गुरुवार को जिले के विभिन्न प्रखंड म

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 07:19 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 07:19 PM (IST)
गरीबों की जमीन कॉरपोरेट घरानों को देने की हो रही साजिश
गरीबों की जमीन कॉरपोरेट घरानों को देने की हो रही साजिश

झुमरीतिलैया (कोडरमा): भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल 2013 के विरोध में गुरुवार को जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में राजद, कांग्रेस, झामुमो, झाविमो, सीपीआइ समेत विभिन्न विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरना के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि बिल को वापस नहीं लिया जाता है तब तक सभी विपक्षी पार्टियां लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को तेज करेगी जिसकी पूरी जवाबदेही वर्तमान सरकार की होगी।

loksabha election banner

कोडरमा प्रखंड मुख्यालय में धरना को संबोधित करते राजद जिलाध्यक्ष गुलाम जिलानी, जिला प्रवक्ता सुदर्शन यादव, झामुमो जिलाध्यक्ष श्यामकिशोर ¨सह, भाकपा के जिला सचिव प्रकाश रजक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, नप उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार साजिश के तहत किसानों की जमीनों को कॉरपोरेट घरानों को देने की तैयारी में है। सरकार की मंशा के खिलाफ आदिवासी, गरीब, किसान संघर्ष के लिए तैयार है। वक्ताओं ने भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल वापस लेने की मांग की।

धरना की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव यादव ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता सुदर्शन यादव ने किया। धरना में रामवचन यादव, संजय शर्मा, घनश्याम तुरी, सत्यदेव राय, वासुदेव यादव, ब्रह्मदेव शर्मा, दीपक राणा, अर्जुन यादव, इबरार कुरैशी, रामबालक चौधरी, वार्ड पार्षद घनश्याम तुरी, बसंत ¨सह आदि उपस्थित थे। वृहद आंदोलन करेगा विपक्ष : राजकुमार जयनगर: जयनगर में धरना को संबोधित करते हुए राजद नेता राजकुमार यादव ने कहा कि सरकार यदि इस बिल को निरस्त नहीं करती है तो राजद, कांग्रेस, झामुमो, झाविमो के संयुक्त तत्वावधान में वृहद आंदोलन किया जाएगा।

झामुमो के जिला सचिव नौशाद आलम ने कहा कि रघुवर सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि इनके कार्यकाल में पूंजीपतियों के ही अच्छे दिन आए हैं। धरना को रामेश्वर यादव, बाबू खान, सुखदेव यादव (अधिवक्ता), अशोक ¨सह, फहीम खान आदि ने भी संबोधित किया।

धरना की अध्यक्षता राजद नेता भीम कुमार यादव ने की, जबकि संचालन झाविमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो हासिम ने किया। मौके पर बाजो दास, सुरेश राम, इंद्रदेव यादव, रामनारायण यादव, अमानत खान आदि उपस्थित थे। किसान आत्महत्या करने पर हैं मजबूर : विनोद यादव

सतगावां: सतगांवा में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद व संचालन राजद युवा अध्यक्ष विनोद यादव ने किया। वहीं प्रखण्ड युवा अध्यक्ष राजद सह प्रमुख प्रतिनिधि विनोद यादव ने कहा कि ये झारखंड की रघुवर सरकार वादे पर वादे किए जा रही है लेकिन धरातल पर कुछ दिख नहीं रहा है ये सरकार बड़े औद्योगिक घरानों की सरकार है किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं।

धरना प्रदर्शन के अंत में राज्यपाल के नाम से एक स्मार पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायण राम को सौंपा गया। इस प्रदर्शन में मौके पर जिला परिषद सदस्य व कांग्रेस नेता भुवनेश्वर राम, झामुमो प्रखंड संयोजक ब्रह्मदेव यादव, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रह्मदेव अम्वष्ट, तारिणी ¨सह, विजय ¨सह, सुरज ¨सह यादव, इरशाद आलम, सीपीआई अंचल मंत्री धनंजय यादव सहित कई दलों के कार्यकर्ता मौजूद थे। मरकच्चो: मकरच्चो में धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजद ,जेवीएम व कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे। धरना कार्यक्रम के दौरान विपक्ष का प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ ज्ञानमणि एक्का को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिसमें संशोधित भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने, बढे़ हुए बिजली बिल वापस लेने, जीरो कट बिजली देने, ग्राम सभा के माध्यम से बालू घाटों की नीलामी कराकर स्थानीय लोगों को अधिकार देने समेत अन्य कई मांगें शामिल हैं।

मौके पर जेवीएम जिलाध्यक्ष बेदू साव, राजद के युवा राजद अध्यक्ष सह जिप सदस्य राजकुमार यादव, कैलाश यादव, सरफुद्दीन अंसारी, भुवनेश्वर राणा, रविशंकर ¨सह, मो.खलील, जनार्दन यादव ,भुनेश्वर राणा, अनेश्वर ¨सह, बालेश्वर यादव, राम लाल यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

बिल वापस नहीं लिया तो होगा उग्र आंदोलन

डोमचांच: डोमचांच में धरना की अध्यक्षता झामुमो केन्द्रीय कमेटी सदस्य बैजनाथ मेहता ने की। सभी विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर भूमि अधिग्रहण बिल वापस नहीं लिया गया,तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।

इस मौके पर वार्ड पार्षद व राजग नेता अशोक यादव,माले प्रखंड सचिव राजेन्द्र मेहता,राजद प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज रजक,डोमचांच राजद नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार,झाविमो प्रखंड अध्यक्ष अंगलाल राम,सतीश मिर्धा,किशोर पेंटर,घनश्याम ¨सह,रणविजय ¨सह,संजय ¨सह धरावी,श्यामलाल यादव,वार्ड पार्षद अविनाश कुमार,विजय यादव,पंचदेव रजक आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.