विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोडरमा में NIA का एक्शन: Explosive Storage Depot पर छापामारी; दो लोग हिरासत में

By Anup Kumar SinhaEdited By: Mansi Kumari
Published: Thu, 23 Jul 2026 11:27 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2026 01:47 PM (IST)

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कोलकाता टीम ने कोडरमा जिले के नवलशाही और डोमचांच क्षेत्र में कई विस्फोटक मैगजीनों पर ...और पढ़ें

एनआईए की छापामारी। जागरण

एनआईए की छापामारी। जागरण

HighLights

  1. एनआईए ने कोडरमा के विस्फोटक मैगजीनों पर छापेमारी की।

  2. कोलकाता में दर्ज मामले से जुड़े तार तलाशे जा रहे हैं।

संवाद सहयोगी, कोडरमा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कोलकाता टीम ने गुरुवार को कोडरमा जिले के नवलशाही और डोमचांच क्षेत्र स्थित कई विस्फोटक मैगजीनों (वह भवन या इमारत जहां विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया जाता है।) में छापामारी की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कोलकाता में दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में की गई, जिसमें जांच के दौरान एजेंसी को कोडरमा से विस्फोटकों इस्तेमाल से संभावित संबंध के संकेत मिले थे। यह मामला बांकुड़ा पश्चिम बंगाल में विस्फोट से जुड़ा है। वर्ष 2024 की बताई जा रही है घटना। एनआईए की कई टीमें कोडरमा में अलग-अलग ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

इसके बाद एनआईए की टीम जिले में पहुंची और विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान शुरू किया। इसी कड़ी में एनआईए ने जिले के लोकाई निवासी शंकर यादव को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की है। मामले में एक और व्यक्ति, महेश कुमार मेहता, नावाडीह (डोमचांच) निवासी को भी हिरासत में लिया गया है।

सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान शंकर यादव से पूछताछ के आधार पर एनआईए की टीम ने जिले के विभिन्न विस्फोटक भंडारण केंद्रों की जांच की। टीम दस्तावेजों का सत्यापन करने के साथ-साथ विस्फोटकों के भंडारण और आपूर्ति से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि कोलकाता NIA की टीम एक मामले की जांच में आई है। स्थानीय पुलिस टीम का सहयोग कर रही है। छापामारी जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।