Move to Jagran APP

जिन्ना व नेहरू हैं देश विभाजन के दोषी

झुमरीतिलैया के शिव वाटिका में विश्व हिदू परिषद के द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस में बुधवार को मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व हिदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही विशिष्ट अतिथि हजारीबाग विभाग अध्यक्ष सह कोडरमा जिला पालक सच्चिदानंद प्रसाद सिंहा उर्फ सच्चु बाबू उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 07:58 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 07:58 PM (IST)
जिन्ना व नेहरू हैं देश विभाजन के दोषी
जिन्ना व नेहरू हैं देश विभाजन के दोषी

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): झुमरीतिलैया के शिव वाटिका में बुधवार को विश्व हिदू परिषद ने अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व हिदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही, विशिष्ट अतिथि हजारीबाग विभाग अध्यक्ष सह कोडरमा जिला पालक सच्चिदानंद प्रसाद सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने कहा कि आज का दिन भारतवर्ष के लिए शोक का दिन है, क्योंकि इसी दिन भारत का विभाजन हुआ था और लाखों हिदू परिवार पाकिस्तान तथा बांग्लादेश से उजड़ कर आए। महात्मा गांधी ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने यही उद्गार प्रकट किए थे। भारतवर्ष तीन खंडों में बिखर गया। भारत माता के टुकड़े टुकड़े होने का संपूर्ण दोष जिन्ना और नेहरू जी का है। इस विखंडन के पश्चात भी आजतक भारत माता के 8 बार टुकड़े हुए। कश्मीर, कोको आईलैंड, मणिपुर की तराई ,बेरूवारी का बलियारा, नेफा और लद्दाख का तीन बीघा गलियारा भारतवर्ष से अलग होते चले गए। भारत माता की संतानों को भी इसकी न चिता है न स्मरण है। यह सब से चिता का विषय है। यहूदी 2000 वर्षों के बाद भी अपनी मातृभूमि को नहीं भूले हैं। हम भारत माता के सपूत 72 वर्षों में ही भारत माता के अंगों को भूल गए हैं। लेकिन भारत माता की कोटि-कोटि राष्ट्र भक्त संतानें भारत माता को अखंड करेगी। अखंड भारत के प्रशस्त पथ पर सिंह वाहिनी भारत माता चल पड़ी है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत एक हो चुका है। भारत माता के बिखरे हुए अंगों को भारत माता की संतानें अपने पुरुषार्थ से प्राप्त करेगी। विभाग अध्यक्ष ने अखंड भारत संकल्प दिवस पर भी जानकारी दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविद सिंह ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री अजय कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, भाजपा नेता रमेश सिंह, डॉ. नरेश पंडित, नीतीश चंद्रवंशी, सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण सिंह, कैलाश राय के प्राचार्य मृत्युंजय सहाय, मनोज सिंह, सुशील छाबड़ा, वार्ड पार्षद पिकी जैन, नीरज कर्ण, जिला उपाध्यक्ष  दीनानाथ पांडे, सुरेंद्र मोदी , जिला सत्संग प्रमुख सत्येंद्र सिन्हा , जिला सामाजिक समरसता प्रमुख भूपेंद्र सिंह, डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, शशिकांत प्रसाद, शक्तिकांत सिन्हा ,जगेश्वर स्वर्णकार ,खोसो कुम्हार, सकलदेव सिंह, रीना पुरी, सुशील छाबड़ा, कुलदीप साव आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.