राष्ट्र निर्माण में समर्पित थे आजाद: आसिफ
न्यू एज वर्ल्ड स्कूल मस्जिद मोहल्ला जयनगर में शनिवार को देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य मो. आसिफ अंसारी ने संबोधित करते हुए बच्चों को बताया कि मौलाना कलाम कलम के सिपाही शिक्षक लेखक कवि विद्वान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपना जीवन समर्पित करने वाले व्यक्ति के रूप में वर्णित किया।
संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा): न्यू एज वर्ल्ड स्कूल मस्जिद मोहल्ला जयनगर में शनिवार को देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य मो. आसिफ अंसारी ने संबोधित करते हुए बच्चों को बताया कि मौलाना कलाम कलम के सिपाही शिक्षक लेखक कवि, विद्वान, स्वतंत्रता, सेनानी और राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपना जीवन समर्पित करने वाले व्यक्ति के रूप में वर्णित किया। मात्र 35 साल की उम्र में ही मौलाना कलाम इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए थे। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका जन्नत प्रवीण ने बताया कि मौलाना आजाद नए और पुराने युग की सारी अच्छाइयों का बेजोड़ संगम थे। पश्चिमी एशिया की जिन संस्कृतियों ने हजारों साल से हिदुस्तान को सजाया संवारा है उसके सारे श्रेष्ठ तत्वों का संगम थे।इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। :::::: कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर किया मौलाना अबुल कलाम को याद :::::::::
महान शिक्षाविद एवं स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें याद किया। मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिकू, वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, महिला अध्यक्ष बेबी सिन्हा, नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, उपाध्यक्ष आशीष पांडे ,युवा नेता सईद नसीम, राजेश मेहता, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, भागीरथ पासवान, वसी अहमद, भोला दास ,फैयाज कैसर, विनोद कुमार, विकास सिन्हा, राजू सिंह सहित अन्य कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।