भाजयुमो प्रत्येक मतदान केंद्रों पर बनाएगा एक-एक को-ऑर्डिनेटर
स्थानीय खंडेलवाल धर्मशाला में शनिवार को भाजयुमो जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक केसरी ने की। जबकि संचालन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनमीत सिन्हा ने किया। बैठक में मोर्चा की मजबूती पर बल दिया गया। आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए मोर्चा ने सभी मतदान केंद्रों पर एक-एक कॉडिनेटर मनोनीत करने का निर्णय लिया है। मनोनीत कॉडिनेटर बूथ स्तरीय कमेटी का संचालन करेगा। मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव
चतरा : स्थानीय खंडेलवाल धर्मशाला में शनिवार को भाजयुमो जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक केसरी ने की। जबकि संचालन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनमीत सिन्हा ने किया। बैठक में मोर्चा की मजबूती पर बल दिया गया। आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए मोर्चा ने सभी मतदान केंद्रों पर एक-एक कॉडिनेटर मनोनीत करने का निर्णय लिया है। मनोनीत कॉडिनेटर बूथ स्तरीय कमेटी का संचालन करेगा। मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ते हुए उन्हें दायित्व सौंपा जाएगा। ताकि आने वाले चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित की जा सके। बैठक में प्रभारी के रूप में भाजयूमो जिला मंत्री अविनाश पाठक उपस्थित थे। बूथ कमेटी को जल्द से जल्द गठित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि अशोक खंडेलवाल उपस्थित थे। बैठक को जिला कार्यलय मंत्री सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार, नगर महामंत्री अमित कुमार, नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जनेश यादव, गुडु सोनी, मीडिया प्रभारी राजा माली, दिलीप कुमार, विशाल कुमार, प्रकाश कुमार सुदामा माली विक्की सोनी, पंकज सोनी आदि ने भी संबोधित किया।