हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को ले मरकच्चो में झामुमो की बैठक
प्रखंड मुख्यालय परिसर मे बुधवार को झामुमो प्रखंड इकाई की बैठक की गई।
मरकच्चो (कोडरमा): प्रखंड मुख्यालय परिसर मे बुधवार को झामुमो प्रखंड इकाई की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से वरीय नेता गोपाल यादव मौजूद थे। बैठक मे आगामी 12 फरवरी को झामुमो के संघर्ष यात्रा के दौरान पूर्व मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन का पिपचो चौक मे नुक्कड़ सभा व फुलवरिया हाई स्कूल मे आम सभा को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मरकच्चो प्रखंड के सभी 16 पंचायत के पंचायत अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि सभी पंचायतो मे प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक ग्रामीणों को आम सभा मे ले जाकर आम सभा को सफल बनाएं। बैठक को संबोधित करते हुए वरीय नेता गोपाल यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कोडरमा मे संघर्ष यात्रा ऐतिहासिक होगा। उनके कोडरमा दौरा से कार्यकर्ताओ मे नया जोश आएगा और कोडरमा लोकसभा और विधान सभा की तस्वीर बदलेगी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो. जावेद ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष गोपी यादव ने किया। बैठक में मुखिया दिवाकर तिवारी, पवन राणा, सुरेश साव, अयाज अहमद, यासीन अंसारी, महावीर नायक, सुरेन्द्र पाण्डेय, मो सद्दाम , कपिलदेव राणा, मो. सरफराज, टुकलाल यादव, अफजल मियां समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।