कई लोगों ने थामा जदयू का दामन
झुमरीतिलैया : जनता दल यूनाइटेड की जिलास्तरीय बैठक रविवार को झुमरीतिलैया के माहुरी धर्म
झुमरीतिलैया : जनता दल यूनाइटेड की जिलास्तरीय बैठक रविवार को झुमरीतिलैया के माहुरी धर्मशाला में हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव जेपी ¨सह, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा ¨सह घटवा, जिला प्रभारी रंजीत जायसवाल उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते प्रधान महासचिव श्री ¨सह ने कहा कि समाजवादी में बिचौलियावाद नहीं है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिश कुमार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं और वे जनता की तकलीफों को दूर करने में जुटे हैं। युवा शक्ति को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया एवं कर्पूरी ठाकुर ने पार्टी को सींचने का कार्य किया। वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के विचारों एवं पार्टी की नीतियों को जमीन स्तर पर लाकर पार्टी को मजबूत बनाने की जरूरत है। आगामी 25 फरवरी को रांची में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कोडरमा जिले से अधिक से अधिक लोगों पहुंचने की अपील की। जिला प्रभारी श्री जायसवाल ने कहा कि युवा शक्ति को जनता की समस्याओं के प्रति जवाबदेह होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शराब बंदी, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह जैसे मूलमंत्र पार्टी का जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष दीपक यादव ने कहा कि वर्तमान में अधिकतर कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ऐसे में पार्टी प्रखंड से लेकर जिला तक आंदोलन चलाने का कार्य करेगी। बैठक में झुमरीतिलैया नगर पर्षद और डोमचांच नगर पंचायत में चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों का चयन शीघ्र किया जाएगा। बैठक में कृष्णा ¨सह, आकाश लकड़ा, भानु सिन्हा, उदय ¨सह, नरेश सिन्हा, कौशल ¨सह, संजय सिन्हा, रौशन ¨सह, अजय मिश्रा, प्रदीप बनर्जी, राजकुमार साव, सन्नी कुमार आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कृष्णा ¨सह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिश कुमार की निष्ठा एवं ईमानदारी को देखते हुए सदस्यता ग्रहण की है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेंद्र ¨सह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. शहनवाज रिजवी, जिला सचिव बालेश्वर साहु, युवा जिलाध्यक्ष सूरज सिन्हा, महासचिव रमेश ¨सह, कार्यकारिणी सदस्य गंगाधर यादव, अरुण कुमार सूद, महेंद्र राणा, अमित कुमार, जीवलाल यादव, वीरेंद्र पासवान आदि उपस्थित थे।