मरकच्चो में खेल महाकुंभ का हुआ आयोजन
प्रखंड के सर्वोदय जमा दो उच्च विद्यालय के स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय खेल महाकुम्भ का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखण्ड प्रमुख मरकचो सावित्री देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जहीर आलम, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहदेव महतो, बीपीओ ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मरकच्चो (कोडरमा): प्रखंड के सर्वोदय जमा दो उच्च विद्यालय के स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय खेल महाकुम्भ का आयोजन मंगलवार को किया गया। क ार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखण्ड प्रमुख सावित्री देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जहीर आलम, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहदेव महतो, बीपीओ ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख सावित्री देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत है उसे एक मंच देकर निखारने की जहीर आलम ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण इलाकों में खिलाड़ियों की कमी नहीं है। यहां के बच्चे व खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोहा मनवा चुके। सरकार की यह नीति काबिले तारीफ है। खेल महाकुम्भ के आयोजन में विभिन्न प्रकार का खेल का आयोजन किया गया। 30 मीटर ़फ्लाइंग स्टार्ट, वर्टिकल जम्प,स्टैं¨डग ब्रॉड जम्प, शटल रन, बॉल थ्रो, 600 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत स्तर से चयनित सैकड़ो छात्र छात्राएं शामिल हुए प्रखण्ड के कुल सोलह पंचायत के विन्नि विद्यालयों से चयनित प्रतिभागी भाग लिया। प्रखण्ड में आयोजित विभिन्न खेल में 30 छात्र-छात्राएं चयन हुए उन्हें जिला स्तर पर खेल महाकुम्भ में शामिल होना है। इस खेल के आयोजन कराने के लिये रांची और कोडरमा से नोडल पदाधिकारी और नोडल कर्मी को भेजा गया है, जिन्होंने सभी तरह के खेल कराने में अपना योगदान किया। इस अवसर पर बीपीओ आशीष कुमार भारती, राष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी रियाज खान, अनवर हुसैन, मो. कमरुद्दीन, मन्नौवर आलम, कंप्यूटर ऑपरेटर विमल कुमार, जिला से प्रतिनियुक्त नोडल कर्मी आकाश सेठ, धीरज पांडेय, कुंदन कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।