Move to Jagran APP

गेहूं व सरसों की फसल को बर्बाद कर रही नीलगाय

बेरहवा जंगल से सटे ग्राम नादकरी जामू हरलाडीह महुआटां

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 05:14 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 05:14 PM (IST)
गेहूं व सरसों की फसल को बर्बाद कर रही नीलगाय
गेहूं व सरसों की फसल को बर्बाद कर रही नीलगाय

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): बेरहवा जंगल से सटे ग्राम नादकरी ,जामू, हरलाडीह ,महुआटांड़, तेलिया मारन, दशारो ,मरकच्चो के किसान इन दिनों नीलगायों के उत्पात से परेशान हैं। कुछ दिनों से नीलगायों का झुंड नादकरी के किसानों द्वारा लगाया गया गेहूं व सरसों की फसल को नष्ट कर रहा हैं। नादकरी के किसान छोटू अंसारी, मकबूल अंसारी, खुर्शीद अंसारी, जिलानी अंसारी, मिन्हाज अंसारी, मिस्टर अंसारी ,आफताब अंसारी समेत कई किसानों ने बताया कि उनकी खेतों में लगे गेहूं व सरसों की फसल को नीलगायों द्वारा प्रतिदिन नुकसान पहुंचाया जा रहा है। रात दिन मेहनत कर खेतों में पैदा किए जा रहे फसल की बर्बादी से किसानों की कमर टूट रही है। कई किसानों ने बताया कि पहले नीलगाय कभी कभार खेतों तक पहुंचती थी लेकिन इधर एक 2 वर्षों से इनका उत्पात अधिक बढ़ गया है। किसानों ने बताया कि कर्ज लेकर गेहूं की बुआई की थी, कितु नीलगायों ने सब बर्बाद कर दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.