नाबालिक लड़की पहुंची थाने, लौटी बरात
कोई लड़की विवाह के अंतिम समय मे बारात आने के दिन शादी के खिलाफ शिकायत लेकर थाना पहुचे कुछ ऐसा ही मामला प्रखंड के जामू मे बुधवार की रात्रि देखने को मिला। जामू निवासी सीताराम शर्मा ने अपनी पुत्री कविता कुमारी विवाह चौपनाडीह निवासी अरूण राणा के पुत्र राहुल कुमार से तय किया था ।
मरकच्चो (कोडरमा): नाबालिग का विवाह कानूनी तौर पर गलत है। लेकिन कुछ लोग कानून का उल्लंघन कर नाबालिक लड़कियों की शादी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में जागरूक लड़कियां परिवार वालों के फैसले के खिलाफ खुलकर सामने आ रही हैं। मरकच्चो के जामू में बुधवार की रात ऐसा ही मामला सामने आया। एक नाबालिग का विवाह के लिए बारात भी पहुंच चुकी थी। लेकिन लड़की ने विवाह के अंतिम समय में खुद को नाबालिग बताकर शिकायत लेकर थाना पहुंच गई। इसकी सूचना मिलते ही बरात बिना शादी किए वैरंग लौट गई। बताया जाता है कि जामू निवासी सीताराम शर्मा ने अपनी पुत्री का विवाह चौपनाडीह निवासी अरुण राणा के पुत्र राहुल कुमार से तय की थी। बुधवार की रात्रि धूमधाम से बारात लड़की के घर पहुंची। इसी बीच लड़की मौका देखकर फरार हो गयी। लड़की के घर मे नहीं रहने पर लड़की के माता पिता समेत वहां शादी में पंहुचे सभी सगे संबंधियों के होश उड़ गए। बरातियों को भी लड़की के गायब होने की सूचना मिली। हालांकि काफी देर तक बरातियों ने लड़की के आने का इंतजार भी किया। लेकिन लड़की नहीं लौटी। बाद में बरात वापस लौट गई। थाना प्रभारी की सूचना पर सीडब्लूसी टीम के सदस्य नूतन कुमारी व जितेन्द्र कुमार भी थाने पंहुचे, जहां लड़की ने बताया कि वह अभी पढ़ना चाहती है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने पसंद के लड़के के साथ शादी करना चाहती थी। लेकिन उसके माता पिता ने उसकी एक नहीं सुनी और मर्जी के खिलाफ उसकी शादी तय कर दी। बुधवार कि रात जब बारात उसके घर आयी तो वो मौका देखकर घर से फरार हो गयी। लड़की के पिता कोलकाता मे काम करते हैं जबकि वह इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी है। बहरहाल, मामले की छानबीन की जा रही है। जबकि सीडब्लूसी के लोग भी मामले को लेकर एक्सन में है। इधर, परिवार वालों की चिता बढ़ गई है।