विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPG गैस बुकिंग का बदला नियम, अब 25 दिन बाद मिलेगा अगला सिलेंडर; जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का एक्‍शन

Published: Mon, 09 Mar 2026 11:52 PM (IST)

LPG Booking New Rules: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों में बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर ...और पढ़ें

सिलेंडर बुकिंग को लेकर बदले नियम। (जागरण)

सिलेंडर बुकिंग को लेकर बदले नियम। (जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया। LPG Cylinder Booking New Rules: वैश्विक स्तर पर ईंधन को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।

अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर की डिलीवरी मिलने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक कराने के लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा। पहले यह अवधि 15 दिन निर्धारित थी।

नई व्यवस्था के तहत गैस एजेंसियों के सॉफ्टवेयर सिस्टम में बदलाव कर दिया गया है, जिससे अंतिम डिलीवरी के 25 दिन पूरे होने के बाद ही उपभोक्ता अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे।

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच उठाया कदम

बताया जा रहा है कि ईरान-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध और वैश्विक ईंधन बाजार में बनी अनिश्चित स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

गैस कंपनियों का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं की वास्तविक जरूरतों को पूरा करना और सभी तक गैस की समान आपूर्ति सुनिश्चित करना है। हालात सामान्य होने तक यह व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू रहेगी।

जानकारी के अनुसार, देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों ने नई व्यवस्था को लागू कर दिया है और एजेंसियों के सिस्टम में आवश्यक तकनीकी बदलाव भी कर दिए गए हैं। अब किसी भी उपभोक्ता को पिछली डिलीवरी के 25 दिन पूरे होने से पहले नया सिलेंडर बुक करने की अनुमति नहीं मिलेगी।

झुमरीतिलैया में इंडेन गैस के वितरक रामपाल गैस एजेंसी के मैनेजर राजू अजमानी ने बताया कि कंपनियों द्वारा सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार अब उपभोक्ता 25 दिन बाद ही अगला सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे।

उपभोक्ताओं को न हो दिक्कत

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यद्यपि कंपनी से गैस सिलेंडर की आपूर्ति में देरी हो रही है, बावजूद इसके एजेंसी का प्रयास है कि रसोई गैस की डिलीवरी व्यवस्था पहले की तरह सुचारू रूप से जारी रहे। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य वास्तविक घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराना है, ताकि सभी को समय पर सिलेंडर मिल सके।

यह भी पढ़ें- मेचेदा में गूंजा 'मूल्य वृद्धि वापस लो': ईरान-अमेरिका युद्ध के बहाने गैस के दाम बढ़ाने पर फूटा गुस्सा